Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रोटरी क्लब 22 और 23 नवंबर को लगाएगा कैंप, फ्री में लगाए जाएंगे कृत्रिम अंग
    जोहार ब्रेकिंग

    रोटरी क्लब 22 और 23 नवंबर को लगाएगा कैंप, फ्री में लगाए जाएंगे कृत्रिम अंग

    Team JoharBy Team JoharOctober 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रोटरी क्लब रांची 22 और 23 नवंबर को सदर अस्पताल रांची में निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन करने जा रहा है. इस शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद व्यक्तियों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर जीवन जीने में मदद करना है. शिविर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 4 बजे तक चलेगा. शिविर को लेकर रोटरी क्लब रांची के प्रतिनिधियों ने सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार और डॉ अखिलेश से मुलाकात की. वहीं शिविर के लिए बैनर और पोस्टर लांच किया गया. सिविल सर्जन ने इस कार्य में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और बताया कि शिविर की जानकारी सभी सरकारी अस्पतालों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के क्लीनिक्स में प्रसारित की जाएगी ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें.

    क्यूआर कोड से कर सकते है रजिस्ट्रेशन

    रोटरी क्लब रांची के अध्यक्ष गौरव बागरॉय ने कहा कि यह शिविर समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. हम उन लोगों तक पहुंचना चाहते हैं जिन्हें इस शिविर की सबसे अधिक आवश्यकता है. हम उनके जीवन में सुधार लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं. इस शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन निशुल्क है, जिसे क्यूआर कोड स्कैन करके किया जा सकता है. अधिक जानकारी के लिए हरमिंदर सिंह 94311 01442 या लोकेश साहू 93344 53088 से संपर्क किया जा सकता है.

    आत्मनिर्भरता आर्थिक रूप से कमजोर कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर क्यूआर कोड गौरव बागरॉय ग्रामीण क्लीनिक्स डॉ अखिलेश डॉ प्रभात कुमार पोस्टर बैनर रजिस्ट्रेशन रांची रोटरी क्लब लोकेश साहू. सदर अस्पताल सिविल सर्जन हरमिंदर सिंह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली-एनसीआर में लागू हुआ ग्रैप नियम, पॉल्यूशन कंट्रोल पर सख्ती
    Next Article महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव तारीखों का ऐलान, झारखंड में 2 चरणों में होंगे चुनाव

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.