Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लापुंग में लूट की साजिश नाकाम, आर्म्स सप्लायर समेत 5 को पुलिस ने दबोचा, हथियार बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    लापुंग में लूट की साजिश नाकाम, आर्म्स सप्लायर समेत 5 को पुलिस ने दबोचा, हथियार बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 30, 2026Updated:March 30, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लूट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के लापुंग और ईटकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की साजिश को नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को दबोचा है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, नाबालिग को डिटेन किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम आशीष उरांव, श्रवण सिंह, सुका उरांव और चारो मिंज बताये गये। इनमें से आशीष उरांव और नाबालिग लापुंग का रहने वाला है। वहीं, बाकी के तीन आरोपी ईटकी के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से अवैध हथियार और चोरी की बाइक बरामद की गई है।

    गुप्त सूचना पर बनी टीम, रास्ते में दबोचे गए आरोपी

    एसएसपी राकेश रंजन को सूचना मिली थी कि दो युवक बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक से बेड़ो की ओर से लापुंग जा रहे हैं और उनके पास हथियार है। आशंका थी कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर डीएसपी बेड़ो के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। इन दोनों में एक नाबालिग शामिल था।

    पूछताछ में खुला लूट का नेटवर्क

    गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे रात में सुनसान रास्तों पर वाहनों को रोककर लूटपाट करते थे। उन्होंने यह भी कबूल किया कि धुर्वा इलाके में पहले भी लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं और वहां से लूटी गई बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लापुंग के करमचौरा इलाके में भी लूट की योजना बना रहे थे।

    हथियार सप्लायर भी दबोचे गए

    पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हथियार ईटकी थाना क्षेत्र के दो लोगों से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लायर श्रवण सिंह और सुका उरांव को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर एक सिक्सर और एक देशी कट्टा बरामद किया गया। इस मामले में ईटकी थाना में अलग से कांड दर्ज किया गया है।

    बरामद सामान

    पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से एक सिक्सर, दो देशी कट्टा, तीन जिंदा गोलियां, एक रॉयल एनफील्ड बाइक और एक पल्सर 220 बाइक जब्त किया है।

    आपराधिक इतिहास भी सामने आया

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी आशीष उरांव पर हत्या, लूट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं हथियार सप्लायर श्रवण सिंह भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

    छापेमारी में शामिल टीम

    इस कार्रवाई में डीएसपी बेड़ो अशोक राम के नेतृत्व में लापुंग, ईटकी, नरकोपी और बेड़ो थाना की संयुक्त टीम शामिल रही। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। इलाके में अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

    Also Read : झारखंड में MP फंड खर्च की रेस में आदित्य साहू ने मारी बाजी, कई सांसदों का प्रदर्शन बेहद कमजोर

    Including Arms Supplier; Weapons Recovered Robbery Plot Foiled in Lapung; Police Apprehend 5 आर्म्स सप्लायर समेत 5 को पुलिस ने दबोचा लापुंग में लूट की साजिश नाकाम हथियार बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएआई को इंसान का मालिक नहीं, सेवक बनाकर रखें : सरयू राय
    Next Article रेलवे यार्ड से डीजल चोरी का खुलासा, कर्मचारी समेत तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.