Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर के सब-स्टेशन में लूट, गार्ड को बंधक बनाकर ढाई लाख के उपकरण ले उड़े बदमाश
    झारखंड

    जमशेदपुर के सब-स्टेशन में लूट, गार्ड को बंधक बनाकर ढाई लाख के उपकरण ले उड़े बदमाश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 21, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बर्मामाइंस थाना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसका अंदाजा बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात से लगाया जा सकता है। टाटा स्टील यूआईएसएल (UISL) के बी-टू सब-स्टेशन में 10-12 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर सुरक्षाकर्मी को बंधक बना लिया और करीब ढाई लाख रुपये के कीमती उपकरण लूटकर फरार हो गए। घटना 15 फरवरी की देर रात की है, जबकि इस संबंध में 18 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

    गार्ड को बनाया बंधक

    यूआईएसएल के मैनेजर अजीत कुमार त्रिपाठी की शिकायत के मुताबिक, देर रात बदमाश सब-स्टेशन पहुंचे और सुरक्षाकर्मी के कमरे का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही गार्ड ने दरवाजा खोला, अपराधियों ने धारदार हथियार दिखाकर उसे काबू में कर लिया। गार्ड को बंधक बनाकर बदमाश पूरे परिसर में घुस गए और वहां रखे कीमती सामानों को खंगालना शुरू कर दिया।

    क्या-क्या ले गए बदमाश?

    बदमाश सब-स्टेशन से कई कीमती सामान ले उड़े, जिनमें शामिल हैं- कॉपर वायर (तांबे के तार), इलेक्ट्रिक कंट्रोल पैनल के उपकरण और इलेक्ट्रिकल फिटिंग और अन्य स्टेशन मटेरियल। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक, चोरी हुए सामान की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

    तेल चोरी की थी साजिश, टली बड़ी अनहोनी

    जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाशों का असली मकसद ट्रांसफार्मर में मौजूद इंसुलेटिंग ऑयल चोरी करना था। एक ट्रांसफार्मर में उसकी क्षमता के अनुसार 10,000 से 50,000 लीटर तक तेल मौजूद रहता है। बताया जा रहा है कि चोरी के दौरान अचानक स्पार्क यानी चिंगारी निकल गई, जिससे अपराधी घबरा गए। इस दौरान काफी तेल जमीन पर फैल गया, लेकिन बड़ी दुर्घटना टल गई। अगर आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

    इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बर्मामाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि इतने संवेदनशील इलाके में 10-12 अपराधी आखिर इतनी आसानी से कैसे घुस गए और वारदात को अंजाम देकर निकल गए।

    Also Read : पलामू में जया प्रदा का जोरदार रोड शो, अरुणा शंकर के पक्ष में वोट करने की अपील

    #Jamshedpur #IndustrialArea #SubStation #PowerInfrastructure #CopperTheft #JamshedpurCrime #JharkhandCrime #BreakingCrime #LootCase #CrimeNews #PoliceInvestigation
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिश्वत कांड में ACB का शिकंजा, एक महीने से फरार SI गिरफ्तार
    Next Article नगर निकाय चुनाव के दिन झारखंड में बंद रहेंगी कूरियर सेवाएं

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी की सीआईडी जांच नहीं होती, तो क्या सामने आता सीजीएल पेपर लीक का सच?

    August 22, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.