Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 Aug, 2025 ♦ 4:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर में एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहन नहीं फंसेंगे जाम में, तैयार हो रहा रूट प्लान
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहन नहीं फंसेंगे जाम में, तैयार हो रहा रूट प्लान

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaAugust 13, 2025Updated:August 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur: जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। बुधवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा बैठक में जुलाई माह के हादसों की समीक्षा के बाद कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में तय हुआ कि एंबुलेंस और इमरजेंसी वाहनों को जाम से मुक्त रास्ता देने के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी यातायात पुलिस को सौंपी गई है और इसके लिए ट्रैफिक डीएसपी को विशेष निर्देश दिए गए।

    जुलाई में जिले में 24 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 11 लोगों की मौत और 16 गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें 9 मौतें हेलमेट न पहनने के कारण हुईं, जबकि हेलमेट पहनने से 5 लोगों की जान बच गई। मानगो क्षेत्र में जाम की समस्या और ओवरलोडिंग पर भी चर्चा हुई। वर्तमान में ट्रैफिक पुलिस एग्रिको की ओर से आने वाले वाहनों को पास देने के लिए मानगो से आने वाले वाहनों को देर तक रोकती है, जिससे ब्रिज पर जाम लग जाता है। इस स्थिति के समाधान के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

    एनएच-33 पर होटल सिटी इन और डिमना चौक के पास मौजूद ब्लैक स्पॉट्स पर स्लाइडिंग बैरियर और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने के लिए एनएचएआई और आरसीडी को आदेश दिए गए। हिट एंड रन के 35 लंबित मामलों में से 9 मामलों का निपटारा इस माह इंश्योरेंस कंपनी के माध्यम से करने को कहा गया, जबकि बाकी मामलों में भी जल्द मुआवजा देने की प्रक्रिया तेज होगी।

    जुलाई में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 345 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए और 18 लाख 38 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसी अवधि में 6848 नए ड्राइविंग लाइसेंस जारी हुए, जिनमें 6112 पुरुष और 736 महिलाएं शामिल हैं।

    ambulance route Black Spots Driving License Suspension. emergency services helmet safety hit and run jamshedpur Mango bridge jam road safety traffic fine Traffic Plan
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत, अतिक्रमण पर भी सख्ती
    Next Article 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सरायकेला में जोर-शोर से चल रही तैयारी, किया गया पूर्वाभ्यास

    Related Posts

    झारखंड

    होनहार पुलिस अधिकारियों के भविष्य से क्यों खिलवाड़ कर रहे : बाबूलाल मरांडी

    August 13, 2025
    झारखंड

    सड़क चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई पर रोक की मांग, हाईकोर्ट ने सरकार और NHAI से मांगा जवाब…

    August 13, 2025
    झारखंड

    बोकारो पुलिस ने मटु दास ह’त्याकांड का किया खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार

    August 13, 2025
    Latest Posts

    होनहार पुलिस अधिकारियों के भविष्य से क्यों खिलवाड़ कर रहे : बाबूलाल मरांडी

    August 13, 2025

    लखीसराय के DM मिथलेश मिश्र की सादगी और मानवता ने जीता लोगों का दिल… जानें

    August 13, 2025

    सड़क चौड़ीकरण में पेड़ों की कटाई पर रोक की मांग, हाईकोर्ट ने सरकार और NHAI से मांगा जवाब…

    August 13, 2025

    बोकारो पुलिस ने मटु दास ह’त्याकांड का किया खुलासा, पांच अपराधी गिरफ्तार

    August 13, 2025

    सरायकेला में एक महीने से लापता है महिला, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार…

    August 13, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.