Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»राजद नेता तेजस्वी यादव बोले- बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार, इस बार दें युवा को मौका
    जोहार ब्रेकिंग

    राजद नेता तेजस्वी यादव बोले- बिहार में भ्रष्टाचार की सरकार, इस बार दें युवा को मौका

    Team JoharBy Team JoharOctober 24, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    भागलपुर। बिहार में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने यहां शनिवार को कहा कि बिहार में ‘भ्रष्टाचार की सरकार’ है। उन्होंने लोगों से इस बार के चुनाव में युवा को मौका देने की अपील की और कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो 10 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी। तेजस्वी ने सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी ललन यादव के पक्ष में कृष्णानंद स्टेडियम में एक बड़ी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला।

    तेजस्वी ने अपनी बात भोजपुरी भाषा में रखी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 15 साल से बिहार की सत्ता में हैं, लेकिन पिछले 10 साल में कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बिहार में युवाओं को रोजगार से दूर रखा गया। जो भी युवा पलायन कर अन्य राज्यों में कमाने गए थे, वे जब कोरोनाकाल में अपने राज्य लौट रहे थे, तो उन्हें देखने के बजाय मुख्यमंत्री अपने कमरे में बंद थे, लेकिन आज जब वोट लेने का समय आया तो घर से निकले हैं।

    राजद नेता ने कहा, “बिहार के लोग आज शिक्षा और रोजगार के लिए बाहर जा रहे हैं। राज्य में अस्पताल बदहाल है और शिक्षा व्यवस्था चौपट है।”

    अपने पिता लालू प्रसाद के अंदाज में तेजस्वी ने लोगों से ललन यादव जैसे कर्मठ और योग्य प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि देश को युवाओं की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अब थक गए हैं।

    तेजस्वी ने जनता से समर्थन मिलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ललन को जीत की माला पहनाई। तेजस्वी ने लोगों से खुद को ठेंठ बिहारी बताते हुए एक मौका देने की अपील की।

    इधर, कांग्रेस प्रत्याशी ललन यादव ने भी सुल्तानगंज की सेवा करने का प्रण लिया। उन्होंने कहा कि अभी तक जो विधायक हुए वे काम नहीं किए, वरना सुल्तानगंज की स्थिति बदली होती। उन्होंने वादा किया कि सुल्तानगंज की सूरत अब बदलनी है।

    Bihar news Election Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबागः आलू और प्याज के बीजों की कीमत में बेतहाशा वृद्धि, किसानों में हाहाकार
    Next Article आत्मनिर्भर भारत: आर्मी कैंटीन्स में अब नहीं मिलेंगे विदेशी सामान और शराब, सरकार ने लगाई खरीद पर रोक

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.