Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»ऋषभ पंत की दमदार वापसी, भारत A टीम के कप्तान बनाए गए
    खेल-सिनेमा

    ऋषभ पंत की दमदार वापसी, भारत A टीम के कप्तान बनाए गए

    Team JoharBy Team JoharOctober 21, 2025No Comments2 Mins Read11
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ऋषभ पंत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : चोट के कारण लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर रहे टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर वापसी को तैयार हैं। इंग्लैंड दौरे के बाद से पंत टीम से बाहर चल रहे थे, लेकिन अब उन्होंने पूरी तरह फिट होकर मैदान पर लौटने की तैयारी कर ली है। भारतीय चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका A के खिलाफ होने वाली चार दिवसीय सीरीज के लिए भारत A टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया है।

    🚨 News 🚨

    India A squad for four-day matches against South Africa A announced

    Details 🔽

    — BCCI (@BCCI) October 21, 2025

    यह सीरीज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेली जाएगी। पहला मैच 30 अक्टूबर से शुरू होगा जबकि दूसरा चार दिवसीय मुकाबला 6 नवंबर से खेला जाएगा। इस सीरीज में पंत के साथ साई सुदर्शन को उपकप्तान नियुक्त किया गया है, जो दोनों मैचों में यह जिम्मेदारी निभाएंगे।

    भारत A की इस टीम में पहले मुकाबले के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जबकि दूसरे मुकाबले के लिए कुछ सीनियर खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। दूसरे मैच में केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आकाश दीप जैसे अनुभवी खिलाड़ी नजर आएंगे। खास बात यह है कि केएल राहुल को भी इस मैच के जरिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास का मौका मिलेगा।

    ऋषभ पंत पिछले कुछ समय से चोटिल थे और एशिया कप 2025 व वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। लेकिन अब माना जा रहा है कि उनकी फिटनेस और वापसी को देखते हुए उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाना लगभग तय है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की यह सीरीज 14 नवंबर से शुरू होगी, जिसके बाद तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले भी खेले जाएंगे।

    ऋषभ पंत की यह वापसी भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी राहत की तरह है, क्योंकि वे ना सिर्फ एक आक्रामक बल्लेबाज हैं बल्कि विकेट के पीछे भी टीम को मजबूती देते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वह अपनी वापसी को कितनी मजबूती से साबित करते हैं।

    Also  Read : राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर पर छापेमारी… जानें क्यों

    Ajit Agarkar Bengaluru COE इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका ऋषभ पंत ऋषभ पंत फिटनेस केएल राहुल क्रिकेट चयन समिति क्रिकेट न्यूज़ क्रिकेट वापसी चार दिवसीय सीरीज टीम इंडिया टेस्ट सीरीज 2025 दक्षिण अफ्रीका ए बीसीसीआई भारत ए टीम भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड भारतीय क्रिकेट टीम मोहम्मद सिराज रुतुराज गायकवाड़ साई सुदर्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर पर छापेमारी… जानें क्यों
    Next Article मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार गाड़ी ने दो लोगों को मारी टक्कर, फिर…

    Related Posts

    आदिवासी

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.