Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रिम्स जमीन घोटाला : कौन है प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप महतो, जिसे एसीबी बता रही है मास्टरमाइंड
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स जमीन घोटाला : कौन है प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप महतो, जिसे एसीबी बता रही है मास्टरमाइंड

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 3, 2026Updated:July 3, 2026No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रिम्स
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रिम्स जमीन घोटाले में जैसे-जैसे एसीबी की जांच आगे बढ़ रही है, उसमें नये खुलासे हो रहे हैं. एसीबी ने जांच के दौरान प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार महतो को मास्टरमाइंड और साजिशकर्ता बताया है. एसीबी ने जांच के क्रम में सोनमैती देवी का बयान दर्ज कराया है. जिसने सोनमैती देवी ने जानकारी दी है कि प्रमोद कुमार महतो उन प्रॉपर्टी डीलरों में से एक था, जिसने उन्हें रजिस्ट्री ऑफिस में अंगूठे का निशान लगाने के लिए बुलाया था. उनके मुताबिक जमीन का एक टुकड़ा उनके नाम पर था. एसीबी ने जांच में पाया है कि प्रमोद कुमार महतो रिम्स के लिए अधिग्रहित सरकारी जमीन को बेचने में सोनमैती देवी का सहयोगी है.

    मालूम हो कि हाल में एसीबी इस केस में बिल्डर सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है. एसीबी को जांच के दौरान पूर्व में इस बात के तथ्य भी मिले थे जमीन बेचने से संबंधित फर्जी वंशावली बनाने के लिए वार्ड पार्षद के फर्जी हस्ताक्षर पर पेपर तैयार किया गया था.

    एसीबी को जांच में यह भी पता चला है कि पटना की रहने वाली कामिनी रंजन के पक्ष में 17.35 डेसिमल जमीन के लिए एक सेल डीड तैयार किया गया था. इसके लिए जमीन की बिक्री मूल्य 45,72,000 निर्धारित की गयी थी. लेकिन कामिनी रंजन को कभी जमीन पर कब्जा नहीं दिया गया था.

    यही वजह है कि कामिनी रंजन के द्वारा पटना के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रमोद कुमार महतो पर वर्ष 2020 में मामला दर्ज कराया गया था. जिसमें आरोप लगाया गया कि प्रमोद कुमार महतो ने मेरे साथ धोखाधड़ी की है. प्रमोद कुमार महतो ने पैसा लौटाने के लिए जो चेक दिया था, वह भी बाउंस कर गया. मिली जानकारी के मुताबिक एसीबी ने प्रमोद कुमार को पूछताछ के लिए कई बार समन जारी किया है. लेकिन वह आज तक उपस्थित नहीं हुआ है.

    Also Read : JOHAR LIVE, EXPOSE – उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक : हवाला के जरिए पटना भेजे गये थे तीन लाख रूपये

    RIMS Land Scam: Who is property dealer Pradeep Mahto whom the ACB has identified as the mastermind? जिसे एसीबी बता रही है मास्टरमाइंड रिम्स रिम्स जमीन घोटाला : कौन है प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआम नागरिक बीजेपी मुर्दाबाद और अमित शाह मुर्दाबाद जैसे नारे क्यों नहीं लगा सकते : जस्टिस माधव जामदार की टिप्पणी चर्चा में
    Next Article ट्रांसफर @ मिडनाइट का असर : रामगढ़ में बढ़ी पुलिस की चौकसी, ‘प्रहरी’ के तहत SP खुद उतरे सड़क पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    क्राइम

    ईद-मिलाद-उन-नबी पर झारखंड पुलिस अलर्ट: संवेदनशील इलाकों और जुलूसों पर रहेगी पैनी नजर, सोशल मीडिया ग्रुपों पर भी शिकंजा

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंकलाब से आज़ाद हिंद फौज तक: अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले नेताजी की अनकही दास्तान

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC CGL रद्द: प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, CGL पास अभ्यर्थी सड़क पर

    August 18, 2026
    क्राइम

    Breaking : गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख का इनामी रामदेव लोहरा समेत 4 गिरफ्तार, AK-56 समेत अत्याधुनिक हथियार व गोली जप्त

    August 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

    August 18, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026

    ईद-मिलाद-उन-नबी पर झारखंड पुलिस अलर्ट: संवेदनशील इलाकों और जुलूसों पर रहेगी पैनी नजर, सोशल मीडिया ग्रुपों पर भी शिकंजा

    August 18, 2026

    इंकलाब से आज़ाद हिंद फौज तक: अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले नेताजी की अनकही दास्तान

    August 18, 2026

    JSSC CGL रद्द: प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, CGL पास अभ्यर्थी सड़क पर

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.