Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खुलासा : पांच पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में हार्डकोर नक्सली आलमगीर बंगाल से गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    खुलासा : पांच पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में हार्डकोर नक्सली आलमगीर बंगाल से गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 28, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    रांची। सरायकेला के तिरूल्डीह थाना क्षेत्र स्थित कुकड़ू बाजार में पांच पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में हार्डकोर नक्सली आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हार्डकोर नक्सली आलमगीर को पुलिस की टीम ने बंगाल के पूर्वी वर्द्धमान जिला के गलसी इलाके से पकड़ा है। हार्डकोर नक्सली आलमगीर आलम स्वंय महाराज प्रमाणिक को स्कॉट कर लाया था। गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने सैमसंग कंपनी का स्मार्टफोन बरामद किया है। कोल्हान डीआईजी कुलदीप द्विवेदी के निर्देश पर गठित विशेष टीम को यह उपलब्धि मिली है। वहीं सरायकेला के एसपी कार्तिक एस ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि हत्या में शामिल हार्डकोर नक्सली आलमगीर आलम बंगाल में छिपा हुआ है। जिसके बाद विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया था। गठित विशेष टीम के सदस्यों ने पूर्वी वर्द्धमान में छापेमारी कर हार्डकोर नक्सली आलमगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है।
    पूर्व में चार नक्सलियों को भेजा गया था जेल
    सरायकेला पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने में शामिल रहे नक्सली सुनील टुडू, बुधराम मार्डी, श्रीराम मांझी और रामू लोहरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इनलोगों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया था। वहीं नक्सलियों के पास से लोकसभा चुनाव 2019 के बहिष्कार संबंधित बुकलेट के साथ साथ शहीद आरक्षी युधिष्ठिर मलुआ का मोबाइल और सिम कार्ड भी बरामद किया था। इससे पूर्व पूछताछ में सुनील ने बताया था कि पुलिसकर्मियों की हत्या की योजना रमेश उर्फ अनल ने बनाई थी । घटना को अंजाम देने में महाराज प्रमाणिक, अमित मुंडा, अतुल, टीपू, बुधराम मार्डी, रामु उर्फ राम नरेश लोहार, श्रीराम मांझी और दस्ता के सदस्य शामिल थे।

    साप्ताहिक बाजार में हुई थी रेकी, अरहंजा में बनी थी योजना
    14 जून को घटना को अंजाम देने के पहले अरहान जा के जंगल में 13 जून को नक्सलियों की बैठक हुई थी इससे पहले अनल और महाराज प्रमाणिक ने कुकुडू हाट बाजार की रेकी की थी। अनल ने योजना बनाई थी कि 7 मोटरसाइकिल पर 3-3 लोग बाजार जाएंगे। अनल ने महाराज, अमित, अतुल के नेतृत्व में छोटी छोटी टीम बनाई थी। अनल ने एनएच 33 समेत अन्य पुलिस पोस्ट की निगरानी के लिए टीम बनाई थी। रामू चौका चौक, श्रीराम रड़गांव के पास, टीपू बिजयगिरी चौक के पास सीआरपीएफ कैम्प के पास निगरानी में लगे थे।
    कैसे दिया था घटना को अंजाम
    14 जून को नक्सली दस्ता मोटरसाइकिल से अरहंजा से निकला। बाजार में ही नक्सलियों ने धारदार हथियार खरीदी। शाम में पुलिस जब दुकान के पास कोल्डड्रिंक पी रहे थे। तभी नक्सलियों ने पीछे से हमला कर दिया। हमला कर पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने के बाद पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। माओवादी इसके बाद पुरनाडीह मोड़ होते हुए लेपाटांड फुटबॉल मैदान पहुंचे।

    कुकरू हाट (तिरुलडीह पीएस केस) में एक और महत्वपूर्ण गिरफ्तारी हुई है। पुलिस हर एक अपराधी को सलाखों के पीछे भेजेगी। किसी भी दोषी नक्सलियों और उनके समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई और अभीयान भी तेज होंगे।
    -कुलदीप द्विवेदी, डीआईजी, कोल्हान

    #Crime news #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेल से आठ गुना ज्यादा समय अस्पताल में गुजार चुके हैं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू
    Next Article प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव आदित्य विक्रम जयसवाल ने निगम की कार्यशैली पर जताई नाराजगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    आदिवासी

    दिउड़ी से शिकागो और दुनिया तक: रामदयाल मुंडा ने किताबों, गीतों और यात्राओं से आदिवासी अस्मिता को दी आवाज

    August 23, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.