Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में स्क्रैप घोटाला का खुलासा, रिटायर पुलिसकर्मी के बेटे और सस्पेंडेड पुलिस हर रोज करीब 60 टन स्क्रैप कर रहे थे चोरी
    झारखंड

    कोडरमा थर्मल पावर प्लांट में स्क्रैप घोटाला का खुलासा, रिटायर पुलिसकर्मी के बेटे और सस्पेंडेड पुलिस हर रोज करीब 60 टन स्क्रैप कर रहे थे चोरी

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2022No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा। रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे और एक सस्पेंडेड पुलिसकर्मी की मिलीभगत से कोडरमा पावर प्लांट से निकलने वाले स्क्रैप के गोरखधंधे का जिला प्रशासन ने खुलासा किया है। इस मामले में पावर प्लांट से निकले स्क्रैप लदे दो हाइवा को जब्त किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद स्क्रैप बेचने वाले भेल के अधिकारी और स्क्रैप के खरीदार सवालों के घेरे में हैं। चंदवारा थाना में जब्त दोनों हाइवा पर लदे स्क्रैप कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के हैं। प्लांट के निर्माण के बाद बचे हुए स्क्रैप को प्लांट निर्माण करने कंपनी ही बेच रही थी।

    इसी स्क्रैप के नाम पर एक बड़े गोरखधंधे का कोडरमा जिला प्रशासन ने खुलासा किया। उपायुक्त को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जब इन दो हाइवा को जब्त किया गया तो इनके पास से प्लांट के स्क्रैप का वजन 6 टन होने की रसीद मिली। बाद में जब जिला परिवहन पदाधिकारी ने इन दोनों हाइवा का वजन कराया तो इनका वजन 25 से 30 टन था। इस गोरखधंधे को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन भेल के अधिकारियों पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की बात कही है। वहीं, दूसरी तरफ डीवीसी और कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के चीफ इंजीनियर एन के चौधरी का कहना है कि कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के निर्माण के बाद बचा हुआ पूरा स्क्रैप भेल का है। चूंकि यह स्क्रैप कोडरमा थर्मल पावर प्लांट परिसर के अंदर है ऐसे मिले सिर्फ भेल के गेटपास पर गाड़ियों को बाहर निकलने की अनुमति मात्र देते हैं। गाड़ी में क्या है कितना सामान है इससे उनका कोई वास्ता नहीं।

    जिला प्रशासन और प्लांट प्रबंधन डीवीसी के करवाई के बाद भेल के अधिकारियों की मिलीभगत साफ झलक रही है। भेल के एसडीजीएम संजीव कुमार का कहना है कि उन्होंने प्लांट के अंदर से हाइवा में 6 टन लोहा ही लोड करवाया था। अब बाहर जाकर वह 30 टन कैसे हो गया यह उन्हें नहीं पता। हालांकि, वह अपने ऊपर लगे आरोपों को स्क्रैप के खरीदार पर थोपते नजर आ रहे हैं।

    कोडरमा थर्मल पावर प्लांट के स्क्रैप के नाम पर गोरख धंधा पिछले कई महीनों से जारी था। उपायुक्त के अनुसार भी प्रतिदिन 60 टन चोरी होने की सूचना थी। इस गोरखधंधा को भेल के अधिकारियों की मिलीभगत से रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे और रामगढ़ के एक सस्पेंडेड पुलिसकर्मी की मिलीभगत से अंजाम दिया जा रहा था। अब तक इस गोरखधंधे में करोड़ों रुपए का खेल हो चुका है। इस मामले में गुपचुप तरीके से ओवरलोड का 1 लाख 76 हजार रुपये का फाइन और जीएसटी के तकरीबन साढे़ पांच लाख रुपए स्क्रैप खरीदने वाली कंपनी ने एक झटके में जमा भी कर दिए।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article27 मार्च का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article सिमडेगा: पेड़ में फंदे के सहारे ग्रामीण का शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच

    Related Posts

    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.