Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वचिंत वर्गों के बीच नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए नेतृत्व विकास चलाने का संकल्प
    झारखंड

    वचिंत वर्गों के बीच नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए नेतृत्व विकास चलाने का संकल्प

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2023Updated:October 28, 2023No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि उदयपुर अधिवेशन में नवसंकल्प घोषणा-2022 में कहा गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने एससी और एसटी आरक्षित सांसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में वचिंत वर्गों के बीच नेतृत्व को बढ़ावा देने के लिए नेतृत्व विकास चलाने का संकल्प लिया. जिसमें एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक विभाग सक्रिय भूमिका निभायेंगे. यह समन्वयक समिति एक दूसरे को जोड़ने के लिए बनाया गया है. जिसमें सभी ईकाई को एक साथ प्रदेश स्तर , लोकसभा स्तर, विधानसभा स्तर, प्रखंड, मंडल स्तर समन्वय बनाने का एक मात्र उद्देश्य हमारी मजबूती एवं और हमारे जो एलडीमए मिशन के पदाधिकारी को सहयोग उनको मार्गदर्शन करना है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी नेतृत्व विकास मिशन (एलडीएम) शिविर कार्यक्रम आज चिरौंदी रोड स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल, रांची आयोजित में की गई. कार्यक्रम की शुभारंभ बाल्मिकी जंयती पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई.

    लीडरशीप डेवलपमेंट मिशन कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण: के राजू

    एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कॉडिनेटर के राजू ने कहा कि लीडरशीप डेवलपमेंट मिशन कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है. इस कार्यक्रम को सोनिया गांधी ने उदयपुर अधिवेशन में घोषणा की थी. सोनिया गांधी, राहुल एवं मल्लिकार्जुन खड़गे इस पर गहन चर्चा की है और पूरे देश भर में एससी, एसटी निर्वाचन क्षेत्र में यह मिशन लागू की है. ये मिशन का मुख्य उद्देश्य है कि एससी एसटी ओबीसी, अल्प्संख्यक नेताओं का नेतृत्व विकास करने उनको आगे बढ़ाने का मिशन है ताकि अपने समुदाय को नेतृत्व प्रदान कर सके.

    नई पीढ़ी के नेताओं का विकास करना मिशन का मुख्य उद्देश्य: राजेश लिलोटिया

    एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोटिया ने कहा कि यह मिशन एससी एसटी, ओबीसी, और अल्पसंख्यक समुदायों से नई पीढ़ी के नेताओं का विकास करना मिशन का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि हमने देखा कि दो लोकसभा खूंटी और लोहरदगा के को-ऑर्डिनेशन कमिटी के नेताओं का उर्जास्तर काफी उच्चा था लेकिन दिशा देने का काम सुचारू रूप से चलाने का काम लीडरशीप डेवलपमेंट मिशन ही करेगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में कोर्डिनेशन टीम, नेतृत्व विकास मिशन का संचालन करेगी. ब्लॉक अध्यक्ष, बीसीटी का अध्यक्ष होगा जबकि एलडीएम विधानसभा कोर्डिनेटर इसका संयोजक के रूप में कार्य करेगा. एससी, एसटी ओबीसी, अल्पसंख्यक समुदायों के नेताओं के उद्देश्य से एलडीएम गतिविधियों की योजना बनाने, निष्पादित करने के लिए बीसीटी को 15 दिन में एक बार बैठक करेगी.

    समुदाय को सशक्त करने की दिशा में लगातार काम करेंगे: राजेश ठाकुर 

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि एलडीएम को एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को विकसित करने के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के आधार पर लागू किया जाएगा. जो इन समुदाय को सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम करेंगे और उनके बीच कांग्रेस पार्टी की पहुंच का विस्तार करेंगे. चुनावों के लिए एससी एसटी निर्वाचन क्षेत्रों में एक प्रभावी बूथ प्रबंधन रणनीति का पालन किया जाएगा.

    कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं: आलमगीर आलम 

    कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि एलडीएम कोर्डिनेटर राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जनहित कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं. जनता से सीधा संवाद कर नेतृत्व विकास मिशन के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने का काम करेंगे.

    एलडीएम पदाधिकारियों के समन्वय के माध्यम से धरातल पर उतारने का संकल्प लिया

    एससी विभाग के चेयरमैन केदार पासवान, एसटी विभाग जोसाई मार्डी, ओबीसी विभाग अभिलाष साहु, अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन मंजूर अंसारी ने नेतृत्व विकास मिशन कार्यक्रम को जिलाध्यक्षों एवं एलडीएम पदाधिकारियों के समन्वय के माध्यम से धरातल पर उतारने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव सह कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन आवास बोर्ड के चेयरमैन संजय लाल पासवान ने किया.

    नेतृत्व विकास मिशन की पुस्तिका का हुआ विमोचन

    प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे, एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक विभाग के नेशनल कॉडिनेटर के राजू, एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोटिया, प्रदेश अध्यक्ष, राजेश ठाकुर, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, सांसद धीरज प्रसाद साहू, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो द्वारा नेतृत्व विकास मिशन की पुस्तिका का विमोचन किया गया.

    इनकी रही उपस्थिति

    एलडीएम प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू, सुखदेव भगत, विधायक प्रदीप यादव, दीपिका पांडेय सिंह, राजेश कच्छप, शिल्पी नेहा तिर्की, एलडीएम झारखंड प्रभारी नासिर अहमद, प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो मदन मोहन शर्मा, प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी, रवीन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, जयशंकर पाठक, डॉ एम तौसीफ, गजेंद्र सिंह खूंटी लोकसभा एलडीम कोर्डिनेटर परवीन्द्र सिंह, लोहरदगा लोकसभा एलडीएम कोर्डिनेटर भीम कुमार, स्टेट एलडीएम कोर्डिनेटर बशिष्ट लाल पासवान, फिरोज खान, राजकुमारी गुप्ता, समेत 37 एससी एसटी विधानसभा के एलडीएम कोर्डिनेटर, संबंधित जिला के जिलाध्यक्ष, एससी एसटी विभाग के जिलाध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्राफी 2023: चीन ने थाईलैंड को दी 6-0 से मात

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News अमुल्य नीरज खलखो मदन मोहन शर्मा अविनाश पांडे आज की खबर एलडीएम झारखंड प्रभारी नासिर अहमद करंट न्यूज कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की के राजू क्राइम गजेंद्र सिंह खूंटी लोकसभा एलडीम कोर्डिनेटर परवीन्द्र सिंह जयशंकर पाठक जलेश्वर महतो जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज डॉ एम तौसीफ डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू डॉ रामेश्वर उरांव ताजा खबर दीपिका पांडेय सिंह न्यूज हेडलाइन प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजनी फिरोज खान बन्ना गुप्ता बादल पत्रलेख बोधकांत सहाय मंत्री आलमगीर आलम मुख्य समाचार रवीन्द्र सिंह रांची राजकुमारी गुप्ता राजीव रंजन प्रसाद राजेश कच्छप राजेश ठाकुर राजेश लिलोटिया लेटेस्ट न्यूज लोहरदगा लोकसभा एलडीएम कोर्डिनेटर भीम कुमार विधायक प्रदीप यादव शहजादा अनवर शिल्पी नेहा तिर्की सिटी न्यूज सुखदेव भगत स्टेट एलडीएम कोर्डिनेटर बशिष्ट लाल पासवान स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाइक चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, लोगो ने की जमकर धुनाई
    Next Article रघुवर दास ने सूर्य मंदिर कमेटी के संरक्षक पद से दिया इस्तीफा, हुए भावुक

    Related Posts

    क्राइम

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    Latest Posts

    रांची : 25 हजार की रिश्वत मांगना पड़ा भारी, ओरमांझी थाना का मुंशी अजित लाइन हाजिर, ग्रामीण एसपी ने की कार्रवाई

    July 21, 2026

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.