Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jul, 2025 ♦ 6:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»तेज प्रताप को परिवार से निकालना एक सोची-समझी साजिश : जीतनराम मांझी
    बिहार

    तेज प्रताप को परिवार से निकालना एक सोची-समझी साजिश : जीतनराम मांझी

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तेज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भीतर पारिवारिक कलह अब सार्वजनिक हो चुकी है। पार्टी अध्यक्ष और बिहार के पूर्व CM लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को लेकर केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने सनसनीखेज दावे किए हैं। मांझी का आरोप है कि तेज प्रताप को परिवार से बाहर निकालने का नाटक सिर्फ इसलिए रचा गया है ताकि उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की स्थिति में संपत्ति बचाई जा सके।

    जीतनराम मांझी ने कहा, “यह सब लालू प्रसाद यादव की योजना का हिस्सा है। कोर्ट में जब गुजारा भत्ते (Alimony) का फैसला ऐश्वर्या के पक्ष में आए, तब तेज प्रताप कह सकें कि उनके पास कुछ भी नहीं है। इसलिए उन्हें परिवार और संपत्ति से अलग दिखाया जा रहा है।”

    तेज प्रताप पर लिव-इन रिलेशन

    मांझी ने दावा किया कि जब तेज प्रताप की शादी ऐश्वर्या राय से हो रही थी, तब वह पहले से ही किसी लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। उन्होंने कहा, “शादी एक जानबूझकर की गई गलती थी। फिर ऐश्वर्या को मारपीट कर और बेइज्जत कर घर से निकाला गया। यह जघन्य कृत्य था। लालू यादव का जमीर कहां चला गया था?” मांझी ने इस मसले पर पार्टी के भीतर गहरी साजिश का भी संकेत दिया और तेजस्वी यादव के इर्द-गिर्द चल रही राजनीति पर सवाल उठाया।

    ‘तेज प्रताप की तीसरी पत्नी भी हो सकती हैं’

    BJP के कुछ नेताओं और मांझी के बयानों में तेज प्रताप की तीसरी शादी की संभावना की ओर भी इशारा किया गया है। मांझी ने तेज प्रताप की बिजनेस पार्टनर निशु सिन्हा और अनुष्का यादव का जिक्र करते हुए कहा कि कई नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन लालू परिवार ने अभी तक चुप्पी साध रखी है।

    सोशल मीडिया पर तेज प्रताप का पलटवार

    हाल ही में तेज प्रताप यादव ने एक ट्वीट कर ‘भीतर और बाहर के जयचंदों’ से सावधान रहने की बात कही थी। उन्होंने लिखा था कि उन्हें अर्जुन (तेजस्वी यादव) से अलग करने की साजिशें कामयाब नहीं होंगी। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे मौजूदा विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

    Also Read : लंबे इंतजार के बाद आमिर खान ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा

    Aishwarya Rai Bihar Politics divorce dispute family feud Hindustani Awam Morcha Jitan ram Manjhi Lalu Prasad Yadav Manjhi's statement political drama property dispute Rashtriya Janata Dal RJD controversy RJD विवाद Tej Pratap divorce Tej Pratap Yadav Yadav family ऐश्वर्या राय जीतनराम मांझी तलाक विवाद तेज प्रताप तलाक तेज प्रताप यादव पारिवारिक कलह बिहार राजनीति मांझी का बयान यादव परिवार राजनीतिक ड्रामा राष्ट्रीय जनता दल लालू प्रसाद यादव संपत्ति विवाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबोधगया नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए सुमन कुमारी मांझी ने भरा नामांकन
    Next Article 21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा संसद का मानसून सत्र

    Related Posts

    देश

    नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग तेज, बीजेपी विधायक का प्रस्ताव सुर्खियों में…

    July 22, 2025
    ट्रेंडिंग

    सफेद कपड़ों में बिहार विधानमंडल पहुंचे तेज प्रताप, बोले- काला कुर्ता हम शनिचर को पहनते हैं…

    July 22, 2025
    बिहार

    बिहार विस में मानसून सत्र का दूसरा दिन चढ़ा हंगामे की भेंट, SIR पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2025
    Latest Posts

    जामताड़ा के छह श्रमिक तमिलनाडु से सकुशल बरामद, चार अपहरणकर्ता गिरफ्तार

    July 22, 2025

    नीतीश कुमार को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग तेज, बीजेपी विधायक का प्रस्ताव सुर्खियों में…

    July 22, 2025

    राष्ट्रपति के झारखंड दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए कई दिशा-निर्देश

    July 22, 2025

    सफेद कपड़ों में बिहार विधानमंडल पहुंचे तेज प्रताप, बोले- काला कुर्ता हम शनिचर को पहनते हैं…

    July 22, 2025

    बिहार विस में मानसून सत्र का दूसरा दिन चढ़ा हंगामे की भेंट, SIR पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.