Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धार्मिक उन्माद व बढ़ रही जात-पात की भावना देश के लिए अच्छे संकेत नहीं : डॉ रामेश्वर उरांव
    झारखंड

    धार्मिक उन्माद व बढ़ रही जात-पात की भावना देश के लिए अच्छे संकेत नहीं : डॉ रामेश्वर उरांव

    Team JoharBy Team JoharOctober 3, 2023Updated:October 3, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : धार्मिक उन्माद और बढ़ रही जात-पात की भावना देश के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं. ये बातें झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहीं. वह गांधी जयंती के मौके पर भारतीय जन कल्याण परिषद द्वारा गांधी आश्रम सेक्टर टू धुर्वा में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. मंत्री ने कहा कि गांधीजी के विचार आज भी जीवित हैं. इसे बनाए रखने की जरूरत है. सत्याग्रह बापू का अस्त्र था और इस अस्त्र से देश को आजादी मिली. गांधीजी ने कहा था अंग्रेजों से अस्त्र-शस्त्र से हम नहीं लड़ सकते, चौपारण के सत्याग्रह की ताकत से निकली हुई आवाज पूरे देश में हथियार बनी और हमें आजादी मिली. हमें आपस में लड़ाई नहीं करनी चाहिए.

    गांधीजी एक आदर्श थे : हरि नारायण सिंह

    समारोह के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार हरि नारायण सिंह ने कहा- गांधी एक व्यक्ति नहीं, एक दल के सदस्य भी नहीं, बल्कि एक आदर्श थे. सपना थे, सच थे और सबसे अलग इंसान को इंसान समझने वाले व्यक्ति थे. न कहीं छुआछूत थी, न कहीं जाति थी, न ऊंच-नीच का भेदभाव था. लेकिन दुख की बात है कि जो उनके अनुयायी हैं और विशेष कर राजनीतिक दल के नेता इन मुद्दों को लेकर गुमराह करते हैं. ऐसी चीजों से हमें सावधान रहना चाहिए.

    सफाई कर्मियों को किया सम्मानित, बच्चों के बीच बांटीं किताबें

    श्रद्धांजलि समारोह के दौरान एक ओर जहां बापू को नमन किया गया. वहीं, दूसरी तरफ आईरिस हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच शिविर, सैमफोर्ड हॉस्पिटल के सौजन्य से मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर एवं बर्लिन हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित कर आम लोगों को मुफ्त में सेवा उपलब्ध कराई गई. गांधीवादी विचारधारा के अनुयायी मोख्तार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पूर्व कुलपति डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, चैम्बर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष किशोर मंत्री, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, अजय सिंह, डॉ सुबोध कुमार सिंह, काली प्रसाद सिंह, भारतीय कल्याण परिषद के अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. दीप प्रज्ज्वलित कर बापू को नमन किया गया. मौके पर महिला सफाईकर्मियों को डॉ रामेश्वर उरांव ने सम्मानित किया. बच्चों के बीच पुस्तकों का वितरण किया गया. मौके पर पार्षद उर्मिला यादव, धर्मेंद्र तिवारी, मुकेश पांडे, काली प्रसाद सिंह, कांग्रेस नेता शशिभूषण राय, अभिषेक साहू, जगन्नाथ साहू, रोशन कुमार ने भी अपने विचार रखे. सभा का संचालन आलोक कुमार दूबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी भानू प्रताप सिंह ने किया.

    Bharatiya Jan Kalyan Parishad Ranchi Gandhi Ashram Sector 2 Dhurva Gandhi Jayanti 2023 Gandhian ideology follower Mokhtar Singh Johar Live Minister Dr. Rameshwar Oraon ranchi news गांधी आश्रम सेक्टर 2 धुर्वा गांधी जयंती 2023 गांधीवादी विचारधारा के अनुयायी मोख्तार सिंह जोहार लाइव भारतीय जन कल्याण परिषद रांची मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव रांची न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 3 October 2023 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article बेकाबू ट्रेलर-डंपर की भिड़ंत, शहीद स्मारक क्षतिग्रस्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.