Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हाथियों के आतंक से मिलेगी राहत, बंगाल से बुलाई गयी 19 लोगों की स्पेशल टीम
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथियों के आतंक से मिलेगी राहत, बंगाल से बुलाई गयी 19 लोगों की स्पेशल टीम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2026Updated:February 9, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जंगली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में जंगली हाथियों ने कुछ दिनों में दहशत का माहौल बना दिया है। हाल के दिनों में पांच लोग हाथियों के हमले में अपनी जान गंवा चुके हैं। सिर्फ इंसानों को ही नहीं, बल्कि खेतों और घरों को भी इन हाथियों ने तहस-नहस कर दिया है। इलाके के लोग डर के मारे घरों में दुबके रहते हैं।

    वन विभाग ने बंगाल से बुलाई टीम

    हाथियों के आतंक को कम करने के लिए वन विभाग ने पश्चिम बंगाल से 19 लोगों की स्पेशल टीम बुलवाई है। यह टीम जंगलों में हाथियों के हर मूवमेंट पर नजर रखेगी। टीम का मकसद है कि किसी भी समय हाथियों के गांवों के पास आने की सूचना मिल सके और समय रहते बचाव किया जा सके।

    रात-दिन चौकसी, मशाल और ड्रोन की निगरानी

    प्रशासन और वन विभाग ने सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। संभावित इलाकों में मशाल लगाई गई है और रात में गश्त की जा रही है। गांवों में रहने वाले लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। जंगलों की निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल हो रहा है। इसके अलावा 6 क्यूआरटी टीम तैनात की गई हैं, जो समय-समय पर ग्रामीणों से जानकारी इकट्ठा करती हैं।

    हाथियों के झुंड पर लगातार नजर

    बोकारो डीएफओ संदीप शिंदे के मुताबिक, गोमिया क्षेत्र में लगभग 42 हाथियों की झुंड विचरण कर रही है। ये अब छोटे-छोटे झुंडों में बंट गए हैं। पांच हाथियों का एक झुंड खास तौर पर गांवों के आसपास घूम रहा है, और इसी झुंड के हमले में पांच लोगों की जान गई। लुगु पहाड़ी के जंगल में इन पांच हाथियों को देखा गया है। आसपास के गांवों को चिन्हित किया गया है और टीम लगातार नजर रखे हुए है।

    ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील

    वन विभाग और प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथियों के पास जाने से बचें और घर के अंदर सुरक्षित रहें। किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत स्थानीय अधिकारियों को सूचना दें।

    Also Read : रांची से 11 साल की नेहा टोप्पो लापता, सूचना देने वाले को 21 हजार का इनाम

    Bokaro Drone Surveillance elephant attack forest accident forest department Gomia herd of elephants jharkhand Lugu hill night patrol QRT Team Relief from the elephant menace is on the way; a special team of 19 people has been called in from Bengal. Rural security special team torch arrangements क्यूआरटी टीम गोमिया ग्रामीण सुरक्षा जंगल दुर्घटना झारखंड ड्रोन निगरानी बोकारो मशाल व्यवस्था रात गश्ती लुगु पहाड़ी वन विभाग स्पेशल टीम हाथियों का झुंड हाथी हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची से 11 साल की नेहा टोप्पो लापता, सूचना देने वाले को 21 हजार का इनाम
    Next Article झारखंड पुलिस अलर्ट : विधानसभा सत्र में सवालों के जवाब फौरन देने का आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.