Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची से 11 साल की नेहा टोप्पो लापता, सूचना देने वाले को 21 हजार का इनाम
    झारखंड

    रांची से 11 साल की नेहा टोप्पो लापता, सूचना देने वाले को 21 हजार का इनाम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 9, 2026Updated:February 9, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लापता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से 11 से 12 साल की बच्ची नेहा टोप्पो पिछले बुधवार, 4 फरवरी 2026 से लापता है। परिवार और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है।

    डोरंडा में रह रही थी नेहा

    नेहा टोप्पो का स्थायी पता गोड्डा जिला के हनवारा थाना क्षेत्र के जतहरी डिह गांव का है। उसके पिता का नाम सीताराम टोप्पो है। फिलहाल वह रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के गिरजाटोली डिबड़ीह में सुनील तिग्गा के घर पर रह रही थी। वहीं से वह अचानक लापता हो गई। परिवार के मुताबिक, जिस दिन वह गायब हुई, उस दिन उसने लाल रंग का फ्रॉक पहन रखा था। उसके बाल छोटे और काले हैं, आँखें काली हैं और रंग सांवला है। उसकी ऊंचाई करीब 3 से 3.5 फीट बताई जा रही है।

    पुलिस ने घोषित किया 21 हजार रुपये का इनाम

    डोरंडा थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची की तलाश को लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 21,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। जो भी व्यक्ति नेहा टोप्पो के बारे में पुख्ता जानकारी देगा, उसे यह इनाम दिया जाएगा।

    इन नंबरों पर दें सूचना

    अगर किसी को भी नेहा टोप्पो के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत 9431706168, 6200587911 नंबरों पर संपर्क करें। पुलिस और परिवार की ओर से लोगों से अपील की गई है कि इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। एक छोटी सी जानकारी भी नेहा को सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद कर सकती है। परिवार को उम्मीद है कि लोगों के सहयोग से उनकी बेटी जल्द ही वापस घर लौटेगी।

    Also Read : पटना सिविल कोर्ट को RDX और IED से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर

    Doranda Jharkhand news missing Neha Toppo ranchi news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleED अधिकारियों को हाईकोर्ट से राहत बरकरार, किस मामले में… जानें
    Next Article हाथियों के आतंक से मिलेगी राहत, बंगाल से बुलाई गयी 19 लोगों की स्पेशल टीम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इम्पैक्ट: भोंकाखाड़ में बीमारी से मौतों की खबर के बाद पहुंचे SSB के जवान, 76 मरीजों की जांच

    September 10, 2026

    सड़क सुरक्षा को लेकर लापरवाही, मौत-हादसे रोकने की योजना फाइल में लटकी, परिवहन आयुक्त को शोकॉज

    September 10, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की दो टूक: दो महीने में पूरी हो जेपीएससी में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति

    September 10, 2026

    IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू परिवार पर आरोप तय

    September 10, 2026

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.