Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»वीडियो सीरीज “संस्कारी मास्टर जी” का विमोचन, बिना लोभ, लालच और दबाव के स्वविवेक से मतदान करने की अपील
    झारखंड

    वीडियो सीरीज “संस्कारी मास्टर जी” का विमोचन, बिना लोभ, लालच और दबाव के स्वविवेक से मतदान करने की अपील

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सोमवार 26 फरवरी को नैतिक मतदान (Ethical Voting) के संदेश वाली वीडियो सीरीज “संस्कारी मास्टर जी” का विमोचन किया. इस अवसर पर के रवि कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग आम जनता को एथिकल वोटिंग के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रही है. आम नागरिक किसी प्रलोभन में आकर किसी को वोट न करें अपितु योग्य उम्मीदवार को स्वविवेक से वोट दें, इस उद्देश्य से आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए राज्य भर में एक सकारात्मक माहौल बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा वीडियो सीरीज “संस्कारी मास्टर जी” को रिलीज किया जा रहा है.

    भाभी जी घर पर है में कर चुके है काम

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि विजय कुमार जो “भाभी जी घर पर है” धारावाहिक से लोगों के बीच संस्कारी मास्टर जी के रूप में सुप्रसिद्ध हैं. उस किरदार से प्रेरित होकर मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा संस्कारी मास्टर जी सीरीज का निर्माण किया गया है. इस वीडियो सीरीज के विभिन्न शॉर्ट वीडियोज में एथिकल वोटिंग के मुद्दे पर विशेष रूप से जोर दिया गया है. उन्होंने कहा कि इसे सोशल मीडिया पर सभी जिलों द्वारा प्रचारित प्रसारित तो किया ही जा रहा है. इसके साथ-साथ पोस्टर-बैनर के माध्यम से भी प्रचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संविधान में अमीर, गरीब सभी को किसी जातीय भेद भाव के बगैर वोट देने का समान अधिकार प्राप्त है. इस अधिकार का इस्तेमाल किसी प्रकार के प्रलोभन में आकर नहीं करना चाहिए.

    सोशल मीडिया पर चलाया कैंपेन

    संस्कारी मास्टर जी के वीडियो सीरीज को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मध्याह्न में सोशल मीडिया हैशटैग कैम्पेन #SanskariMasterJi भी चलाया गया जो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पूरे दिन छाया रहा. इस दौरान विजय कुमार (संस्कारी मास्टर जी) ने मुख्य निर्वाचन कार्यालय को इस पुनीत कार्य करने का अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने बताया कि झारखण्ड में ही उनका जन्म हुआ. यहीं से उन्होंने पढ़ाई की. आज इस प्रदेश के लोगों को चुनाव के लिए जागरूक करने का अवसर प्राप्त हो रहा है. यह उनके लिए गौरवान्वित होने का विषय है. इस दौरान विजय सिंह के वयोवृद्ध पिता जगदीश सिंह, माता मूरत देवी तथा बहन किरण देवी भी मौजूद थीं. उनके परिजनों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया.

    ये रहे मौजूद

    कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा, संयुक्त सचिव सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

    ये भी पढ़ें:लोकसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों ने की बैठक, एसडीओ ने तैयारियों को लेकर दिए निर्देश

    #SanskariMasterJi अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा आज की खबर उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार करंट न्यूज चुनाव आयोग जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर नैतिक मतदान न्यूज हेडलाइन मुख्य निर्वाचन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज विजय कुमार संयुक्त सचिव सुबोध कुमार संस्कारी मास्टर जी सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीबीआई करेगी नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच: अनिल विज
    Next Article भुरकुंडा: तेज गति से आ रही बाइक के चपेट में आने से बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.