रिश्ता हुआ शर्मसार : पलामू में साढ़े तीन साल की बहन के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की हालत गंभीर

पलामू। पलामू के रेहला थाना क्षेत्र में साढ़े तीन वर्ष की मासूम के साथ उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। पीड़िता को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की टीम उसकी हालत पर नजर बनाए हुए है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी भी नाबालिग है, उसकी उम्र 14 वर्ष बताई जा रही है।

बता दें कि मासूम बच्ची घर के पास ही खेल रही थी। इसी दौरान उसका चचेरा भाई मौके पर पंहुचा और उसे घर से कुछ दूर ले गया। यहां उसने बहन से दुष्कर्म किया।बाद में मासूम घर पहुंची तो उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 14 वर्ष का है। रेहला थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट की कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया शिकायत के आधार पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पीड़ता का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में किया जा रहा है। जहां डॉक्टर्स की टीम उसके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। बच्ची की हालत में सुधार के लिए प्रयास में जुटी है. वहीं घरवाले बच्ची की हालत में सुधार को लेकर चिंतित हैं।