Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»लाल आतंक का सबसे बड़ा नक्सल सरेंडर, छत्तीसगढ़ में कमांडर रूपेश साथियों संग डालेगा हथियार
    ट्रेंडिंग

    लाल आतंक का सबसे बड़ा नक्सल सरेंडर, छत्तीसगढ़ में कमांडर रूपेश साथियों संग डालेगा हथियार

    Team JoharBy Team JoharOctober 17, 2025Updated:October 17, 2025No Comments3 Mins Read54
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    माओवादी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब लगभग खत्म होने की कगार पर है। राज्य में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई और सरकार की सख्त नीति के चलते माओवादी संगठन बिखरते जा रहे हैं। नक्सली अब आत्मसमर्पण का रास्ता अपना रहे हैं। इसी कड़ी में 17 अक्टूबर को जगदलपुर में देश का अब तक का सबसे बड़ा माओवादी आत्मसमर्पण होने जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार, माओवादी प्रवक्ता और स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य रूपेश उर्फ सतीश उर्फ आसन्ना अपने करीब 120 साथियों के साथ हथियार डालने जा रहा है। जगदलपुर में कुल 200 से ज्यादा नक्सलियों के सरेंडर की संभावना है। इससे पहले बीते दिनों सुकमा में 27 और कांकेर जिले के कोयलीबेडा में टॉप माओवादी लीडर राजू सलाम समेत 50 से ज्यादा नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। वहीं गुरुवार को 120 नक्सलियों ने जगदलपुर में आत्मसमर्पण किया, जिससे कुल आंकड़ा अब तक 170 के पार पहुंच चुका है।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/10/WhatsApp-Video-2025-10-17-at-10.24.14-1.mp4

    सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। राज्य के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भी 200 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण करने वाले हैं। यह कदम यह दर्शाता है कि माओवादियों का मनोबल अब टूट चुका है और वे मुख्यधारा में लौटने के लिए तैयार हो रहे हैं।

    एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें नक्सली इंद्रावती नदी पार कर उसपरी घाट की ओर बढ़ते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली कमांडर रूपेश के नेतृत्व में आत्मसमर्पण की प्रक्रिया में शामिल हैं। स्थानीय पुलिस ने इन्हें सुरक्षा के साथ जगदलपुर लाया है, जहां भारी सुरक्षा के बीच सरेंडर की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/10/WhatsApp-Video-2025-10-17-at-10.24.13.mp4

    रूपेश, जो कि माड़ डिवीजन की स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य है, उस पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था। उसके साथ सरेंडर करने वाले कई अन्य नक्सली भी लंबे समय से सुरक्षाबलों की हिट लिस्ट में शामिल थे। इन्हें जंगल से सुरक्षित निकालने के लिए एक स्पेशल कॉरिडोर भी तैयार किया गया था।

    बताया जा रहा है कि 70 से अधिक नक्सली अपने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करेंगे। ये सभी नक्सली माड़ डिवीजन की टीम का हिस्सा हैं, जो इंद्रावती नदी पार कर भैरमगढ़ पहुंचे। यहां प्रशासन और सुरक्षाबलों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं ताकि आत्मसमर्पण की प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हो सके।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2025/10/WhatsApp-Video-2025-10-17-at-10.24.14.mp4

    दिलचस्प बात यह है कि रूपेश ने कुछ समय पहले प्रेस नोट जारी कर शांतिवार्ता की पेशकश की थी। उसने केंद्र सरकार से अपील की थी कि नक्सल विरोधी अभियान को छह महीने के लिए रोका जाए ताकि बातचीत का रास्ता खोला जा सके। लेकिन सरकार ने साफ कहा कि गोली और बोली एक साथ नहीं चल सकती।

    Also Read : सीमेंट कारोबारी पर फा’यरिंग मामला : पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया

    कांकेर नक्सली सरेंडर छत्तीसगढ़ गृह मंत्री छत्तीसगढ़ नक्सलवाद जगदलपुर नक्सली सरेंडर नक्सल विरोधी अभियान नक्सल समस्या नक्सलियों का मुख्यधारा में वापसी नक्सलियों का हथियार छोड़ना नक्सली कमांडर भारत माओवाद भैरमगढ़ माओवादी आत्मसमर्पण माड़ डिवीजन रूपेश नक्सली शांति वार्ता सुकमा नक्सली सरेंडर सुरक्षा बल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघाटशिला उपचुनाव: सोमेश सोरेन और बाबूलाल सोरेन आज करेंगे नामांकन, होगी कड़ी टक्कर
    Next Article सीमेंट कारोबारी पर फा’यरिंग मामला : पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पीरियड्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: कहा, स्कूलों में सुविधाएं दीजिए, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिए

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पर भी गैंग रेप का आरोप लगाया जा सकता है : दिल्ली हाईकोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हरीश चंद्र : गणित के वे महान भारतीय वैज्ञानिक, जिनके सिद्धांतों पर टिकी है क्वांटम फिजिक्स और स्पेस साइंस की दुनिया

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 6: स्कूटी पर प्रोजेक्टर, पेन ड्राइव में सिनेमा, किसी भी गांव में सिनेमाहॉल बना देती है और फिल्म दिखाती है; जुनून गंगा रानी थापा का

    October 16, 2026
    Latest Posts

    पीरियड्स पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: कहा, स्कूलों में सुविधाएं दीजिए, नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिए

    October 16, 2026

    महिला पर भी गैंग रेप का आरोप लगाया जा सकता है : दिल्ली हाईकोर्ट

    October 16, 2026

    हरीश चंद्र : गणित के वे महान भारतीय वैज्ञानिक, जिनके सिद्धांतों पर टिकी है क्वांटम फिजिक्स और स्पेस साइंस की दुनिया

    October 16, 2026

    ‘शहर गैस चैंबर बन सकते हैं’, पटाखों पर रोक को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

    October 16, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शन स्थल हटाने पर भी मांगा जवाब

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.