Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भारत में कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 9983 मामले, अब तक 7135 लोगों की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    भारत में कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 9983 मामले, अब तक 7135 लोगों की मौत

    Team JoharBy Team JoharJune 8, 2020No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । देश में कोरोना वायरस(कोविड 19) संक्रमण के मामलों में दिनों-दिन बढ़ोतरी हो रही है और पिछले 24 घंटों मे 9983 नये मामले सामने आए हैं जबकि इसी अवधि में और 206 लोगों की मौत हो गयी।

    केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक नये मामलों को मिलाकर देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2,56,611 हो गयी जबकि इस बीमारी से 7135 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। देश में इस समय कोरोना के 1,25,381 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1,24,095 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।

    महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 3007 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 91 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 85,975 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3060 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1924 लोग रोगमुक्त हुए है जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 39,314 हो गयी है।

    coronavirus cases covid 19 india Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘ए’ रक्त समूह वाले मरीज को अन्य लोगों के मुकाबले कोरोना संक्रमण होने का अधिक खतरा: अध्ययन
    Next Article बिहार : पूर्वी चंपारण में टैंकर से कुचलकर दो युवक की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026
    Latest Posts

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    June 13, 2026

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.