Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»RBI ने जारी की गाइडलाइन्स, अब सिर्फ इन दो नंबरों से आएंगी बैंकिंग कॉल्स
    झारखंड

    RBI ने जारी की गाइडलाइन्स, अब सिर्फ इन दो नंबरों से आएंगी बैंकिंग कॉल्स

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 22, 2025Updated:January 22, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RBI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. फर्जी नंबरों से आने वाली कॉल की पहचान करने के लिए यह कदम उठाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक ने मार्केटिंग और बैंकिंग कॉल के लिए दो नई सीरीज की घोषणा की है. अब मोबाइल नंबर पर मार्केटिंग और बैंकिंग कॉल सिर्फ इन्हीं दो नंबरों से आएंगी. इन दो सीरीज के अलावा किसी और नंबर से आने वाली कॉल फर्जी होंगी.

    RBI ने अपने दिशा-निर्देशों में कहा है कि बैंकों को ग्राहकों को लेन-देन से संबंधित कॉल करने के लिए 1600 से शुरू होने वाली सीरीज का इस्तेमाल करना होगा. बैंक ग्राहकों को कॉल करने के लिए इस सीरीज के अलावा किसी अन्य नंबर सीरीज का इस्तेमाल नहीं कर सकते.

    साथ ही बैंक होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन, क्रेडिट कार्ड, इंश्योरेंस, टर्म डिपॉजिट जैसी सेवाओं के लिए प्रमोशनल कॉल करते हैं. बैंक इन सेवाओं के लिए ग्राहकों को 140 से शुरू होने वाली सीरीज से ही प्रमोशनल कॉल कर सकते हैं. इसके लिए बैंकों और सेवाओं को बढ़ावा देने वाली कंपनियों को टेलीकॉम ऑपरेटरों के पास व्हाइट लिस्ट में खुद को रजिस्टर कराना होगा.

    अब सिर्फ इन दो नंबरों से ही आएंगे कॉल

    RBI ने अपनी गाइडलाइन में कहा है कि इन दिनों साइबर अपराधी धोखाधड़ी के लिए मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहे हैं. साइबर अपराधी मोबाइल नंबर के जरिए कॉल और मैसेज करके लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं. हाल ही में कई ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं, जिसमें बैंक के नाम पर कॉल और मैसेज करके लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है. आपको बता दें कि दूरसंचार विभाग (DoT) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि यूजर 1600 और 140 नंबर से आने वाली कॉल से ही असली और नकली कॉल की पहचान कर सकते हैं.

    Reserve Bank of India का banks को निर्देश

    👉🏻 1600 वाले नंबर से ही आएगी बैंक की कॉल
    👉🏻 140 वाले नंबर से ही आएगी प्रचार के लिए voice call और SMS

    जागरूक रहें, सुरक्षित रहें pic.twitter.com/l5u8wdTj5Q

    — DoT India (@DoT_India) January 19, 2025

    Also Read: 105 पुलिस अफसरों का SP ने रोक दिया वेतन, कहां और क्यों… जानें

    Also Read: पुलिस हिरासत में युवक की मौ’त, गुस्साए लोगों ने थाना घेरा

    Also Read: रेलवे क्लेम घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पटना, नालंदा समेत 3 शहरों में छापेमारी

    Also Read: झारखंड के इस जिले में मिल रहा सबसे सस्ता LPG सिलेंडर, जानें आपके जिलों का रेट

    Also Read: राजस्व उपनिरीक्षक राजेश के चार ठिकानों पर ACB की रेड

    Also Read: अब घर के बाहर लगाई गाड़ी तो सख्त एक्शन, रात में भी चलेगा चेकिंग अभियान

    banking calls banking fraud cyber security cybercrime fake calls fake numbers marketing calls mobile numbers new guidelines online fraud RBI Reserve Bank of India security measures ऑनलाइन धोखाधड़ी नए दिशा-निर्देश फर्जी कॉल फर्जी नंबर बैंकिंग कॉल बैंकिंग धोखाधड़ी भारतीय रिजर्व बैंक मार्केटिंग कॉल मोबाइल नंबर साइबर अपराध साइबर सुरक्षा सुरक्षा उपाय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगणतंत्र दिवस पर ‘At Home Reception’ में इन दो बेटियों को मिला निमंत्रण
    Next Article बोकारो मुठभेड़ में 15 लाख के ईनामी नक्सली की बीवी भी मारी गई

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.