Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम से संबंधित विषयों पर त्वरित कार्रवाई करें : के रवि कुमार
    झारखंड

    अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम से संबंधित विषयों पर त्वरित कार्रवाई करें : के रवि कुमार

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव के लिए जरूरी है कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के मामलों पर पूरी सख्ती से त्वरित कार्रवाई की जाए. इससे शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन संपन्न कराने में सहूलियत होगी. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के उत्पादन, भंडारण, वितरण, बिक्री एवं परिवहन पर सख्ती बरतें और इसमें संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि शराब एवं मादक पदार्थों में संलिप्त हिस्ट्रीशीटर्स एवं अन्य आरोपितों का प्रोफाइल के साथ डाटाबेस तैयार करते हुए इसके तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की आवश्यकता है. वे आज लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम से संबंधित विषयों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उत्पाद अधीक्षक द्वारा इस संबंध में की गई कार्रवाईयों की जिलावार समीक्षा कर रहे थे.

    उन्होंने कहा कि शराब एवं मादक पदार्थ चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित न करें. इसके लिए सभी चिन्हित एवं संभावित स्थानों पर छापेमारी तेज कर दें और आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें. उन्होंने रिटेलर के पास अधिक मात्रा में प्रारंभिक स्टॉक, खरीद-बिक्री एवं अंतिम स्टॉक की जांच करने,  चेक पोस्टों द्वारा अधिक मात्रा में जब्त की गई, अवैध शराब की मात्रा/ मूल्य आदि का आकलन करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने पदाधिकारियों को अवैध शराब की मात्रा एवं उसके मूल्य का आकलन आवश्यक रूप से करने का निर्देश दिया. उन्होंने आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के पश्चात दर्ज किए गए मामलों एवं गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध हुए कार्रवाईयों की भी समीक्षा की. उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में विषाक्त शराब से हुई मौतों के मामलों को रेखांकित करते हुए पूरी संजीदगी से कार्य करने का निदेश दिया. उन्होंने मादक पदार्थों के उत्पादन, भंडारण, वितरण एवं बिक्री के नियंत्रण के दौरान दायर किए गए मामलों एवं  आरोपितों के विरुद्ध चल रही कार्रवाइयों की अद्यतन स्थिति की भी समीक्षा की.

    राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी. होमकर ने शराब एवं मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए सख्त-से-सख्त कार्रवाई का निदेश दिया. उन्होंने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में  विशेष चौकसी बरतते हुए शराब एवं मादक पदार्थो के भंडारण, वितरण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु हरेक स्तर पर प्रभावी कार्रवाई किए जाने निदेश दिया.

    ये रहे उपस्थित

    समीक्षा बैठक में उक्त पदाधिकारियों के अलावा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव मुकेश कुमार, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह एवं डॉ. नेहा अरोड़ा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे.

    Johar Live आज की खबर एवी होमकर करंट न्यूज के रवि कुमार जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुप्रियो के बयान पर जताई नाराजगी, कहा- बाहरी उम्मीदवार स्वीकार नहीं
    Next Article पुलिस की छापेमारी में भारी मात्रा में अफीम व डोडा बरामद, तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला उत्पादन बंद कर दें, तो झारखंड सरकार के पास पेट्रोल-डीजल के पैसे भी नहीं बचेंगे : निशिकांत दुबे

    September 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Investigation CGL केस : क्या तत्कालीन जांच में मुख्यमंत्री को गलत तथ्यों की जानकारी दी गई? नए खुलासों के बाद अनुराग गुप्ता की भूमिका पर सवाल

    September 20, 2026
    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    Latest Posts

    बिहार बाढ़ : गंगा-गंडक-कोसी उफान पर, 15 जिलों में 49 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    September 20, 2026

    बिहार MLC चुनाव: प्रशांत किशोर ने उतारे 5 चेहरे, 10 हजार रोजगार के वादे के साथ मैदान में उतरी जन सुराज

    September 20, 2026

    कोयला उत्पादन बंद कर दें, तो झारखंड सरकार के पास पेट्रोल-डीजल के पैसे भी नहीं बचेंगे : निशिकांत दुबे

    September 20, 2026

    IIT Bombay छात्र मौत मामला : प्रोफेसर पर SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज, 5 साल में 32 आत्महत्याएं और 3,542 ड्रॉपआउट

    September 20, 2026

    देश का हर चौथा युवा न पढ़ रहा, न नौकरी कर रहा, 250 जिलों के NSO रिपोर्ट ने खोली पोल

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.