Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रातू पुलिस की बेहतरीन कामयाबी, बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़ कर चार को दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    रातू पुलिस की बेहतरीन कामयाबी, बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़ कर चार को दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 9, 2025Updated:December 9, 2025No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची से सटे रातू और आसपास के इलाकों में बीते कुछ महीनों से बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक संगठित चोर गिरोह का खुलासा करते हुए इसके सरगना राजहंस सिंह उर्फ कारू सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम रंजन महतो, रामू सिंह और घुरन प्रधान बताये गये। कारू सिंह पहले पंडरा ओपी क्षेत्र से जेल जा चुका है। इन लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही पांच चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।

    गुप्त सूचना के बाद बनी विशेष टीम

    8 दिसंबर को पुलिस को जानकारी मिली कि कारू सिंह जेल से रिहा होने के बाद अपने साथियों के साथ रातू इलाके में बाइक चोरी कर रहा है। जानकारी मिलने पर रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन के निर्देश पर ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और डीएसपी अरविंद कुमार की देखरेख में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया। टीम ने पहले कारू सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने दो बाइक चोरी करने की बात कबूल की, जिसके बाद पुलिस ने दोनों गाड़ी बरामद कर लिए। इसके बाद बिजुलिया चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, जहां से तीन और चोरी की बाइक बरामद हुईं। साथ ही तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया।

    6 दिसंबर को चोरी हुई बाइक भी बरामद

    पुलिस ने बताया कि बरामद वाहनों में एक होंडा साइन (JH01CF-9142) भी शामिल है, जिसे 6 दिसंबर को दलादली सब्जी बाजार के पास से चोरी किया गया था। इस मामले में रातू थाना कांड संख्या 418/25 दर्ज है।

    पहले भी जा चुके हैं जेल, वहीं हुई दोस्ती

    पुलिस जांच में पता चला कि चारों आरोपी पहले भी चोरी और दूसरे गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं। जेल में ही उनकी दोस्ती हुई और बाहर आने के बाद इन्होंने मिलकर फिर से अपराध करना शुरू कर दिया। कारू सिंह पर चौपारण और पंडरा ओपी में चोरी और हथियार रखने के मामले दर्ज हैं। रंजन महतो जमीन कब्जा मामले में आरोपी है। रामू सिंह हत्या, दुर्घटना और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में नामजद है। घुरन प्रधान भी लालपुर थाना कांड में आरोपी है।

    बरामद गाड़ियां

    • हीरो होंडा स्प्लेंडर (JH02K-0321)
    • पल्सर (JH01DJ-8489)
    • पल्सर (JH05AF-3251)
    • पल्सर (JH01ATT-0753)
    • होंडा साइन (JH01CF-9142)

    छापामारी टीम में शामिल अधिकारी

    कार्रवाई में डीएसपी अरविंद कुमार, रातू थानेदार राम नारायण सिंह, एसआई संतोष यादव, अनुरंजन कुमार, छोटू कुमार, विशेश्वर कुमार, महेश प्रसाद कुशवाहा, एएसआई जुल्फीकार अली, सुनील कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी। आगे की जांच जारी है।

    Also Read : नगर निगम कर्मचारियों की भूख हड़ताल, मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

    bust bike theft gang and arrest four people Ratu police achieve great success बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़ कर चार को दबोचा रातू पुलिस की बेहतरीन कामयाबी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद RPF ने 60 कछुओं की तस्करी रोकी, दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article जनता दरबार में वृद्धाश्रम की गड़बड़ी उजागर, DC ने जांच के आदेश दिए

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026
    क्राइम

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल केस में सीआईडी की जांच तेज, अभय तिवारी समेत तीन रिमांड पर, 18 संदिग्धों से पूछताछ

    August 23, 2026

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.