Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»घर में अकेला देख नाबालिग युवती से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    घर में अकेला देख नाबालिग युवती से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोड्डा :  नाबालिग युवती से रेप की घटना हुई है. मामला गोड्डा जिला से जुड़ा है जहां 19 वर्षीय युवती जो कि आदिवासी है के साथ रेप हुआ. रेप का आरोप अकरम नामक युवक पर लगा है. पीड़ित युवती को मानें तो जब उसकी उम्र 15 साल की थी उसी वक़्त से अकरम उसका पीछा करता था. इस बीच इसी वर्ष अप्रैल के महीने में अकरम ने उससे जबर्दस्ती संबंध बना लिया. घर में अकेला देख फायदा उठाते हुए अकरम ने युवती का यौन शोषण किया.

    युवती इस घटना को घर में बताने से डर सहम रही थी इसी बीच वो गर्भवती हो गई. युवक ने युवती को गर्भपात के लिये दवा भी खिला दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए लड़की ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद मुद्दे ने तूल पकड़ा और थाने तक पहुंचा.

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने के बाद आरोपी अकरम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पीड़ित लड़की को जब मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने बताया कि उसके गर्भाशय में दो महीने का भ्रूण गया है. इधर डॉक्टरों ने 19 वर्षय लड़की का ऑपरेशन कर उसके मृत भ्रूण को बाहर निकाला. सदर अस्पताल की डॉक्टर प्रभा रानी ने बताया कि एक रेप पीड़िता मेडिकल के लिए आई हुई थी, जिसके बाद पाया गया कि वो गर्भ धारण कर चुकी है. अल्ट्रासाउंड कराया गया तो पता चला कि गर्भ में 2 महीने का भ्रूण मर चुका है. उन्होंने बताया कि लड़की के मुताबिक लड़के द्वारा दवा खिलाई गई थी जिसकी वजह से ये हुआ है.

    इस पूरे मामले में पुलिस कप्तान नाथू सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़के को उसी रोज न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, वहीं डीएनए टेस्ट के लिए भी सैंपल भेजा जा रहा है. आरोपी युवक को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : JJMP के दो नक्सली गिरफ्तार, एके-47 और देशी कट्टा की गोली बरामद
    Next Article झारखंड में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन सजग, बुधवार को होगी बैठक

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026
    जामताड़ा

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.