Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में महाशिवरात्रि के दिन बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में महाशिवरात्रि के दिन बदली रहेगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 24, 2025Updated:February 24, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : महाशिवरात्रि के रोज यानी 26 फरवरी को राजधानी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। भोर के पांच बजे से रात के दस बजे तक शहर में बड़ी गाड़ियों की नो एंट्री रहेगी। संबंधित अधिसूचना रांची के ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली के आदेश पर जारी कर दी गयी है। अधिसूचना में कहा गया है कि 26 फरवरी को महाशिवरात्री का त्योहार मनाया जायेगा। इस दिन भोर के पांच बजे से ही श्रद्धालुओं एवं पूजा-अर्चना करने वालों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ती है। वहीं, शाम में भगवान शिव-पार्वती की भव्य बारात निकाली जाती है। इस कारण शहर की सड़कों पर भीड़ रहती है। श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किये गये हैं।

    • बड़ी वाहनों की नो एंट्री का समय भोर के पांच बजे से रात के दस बजे तक प्रभावी रहेगा।
    • रांची शहर की ओर आने वाली सड़कों द्वारा बड़े मालवाहक वाहन विभिन्न मार्गों के सामने अंकित स्थान तक ही आ सकेंगे :-
    1. कांके से रांची भाया बोड़ेया : बोड़ेया
    2. चाईबासा-खूंटी से रांची : बिरसा चौक
    3. गुमला सिमडेगा से रांची (अरगोड़ा) : कटहल मोड़
    4. पलामू-लोहरदगा से रांची : पिस्का मोड़
    5. गुमला-सिमडेगा से रांची : ITI बस स्टैंड
    6. जमशेदपुर से रांची : दुर्गा सोरेन चौक, नामकुम
    7. जमशेदपुर से रांची (भाया सदाबहार चौक) : कुसई / घाघरा
    8. कांके पतरातु रांची (भाया IICM) : चांदनी चौक
    9. बुटी मोड़ से रांची भाया बरियातु : बुटी मोड़
    • बड़े वाहन, मालवाहक वाहन एवं सिटी राइड बस का बुटी मोड़ से बरियातु होते हुए तथा अन्य उपरोक्त मार्गों से नगर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित रहेगा।
    • बुटी मोड़ से बरियातु मार्ग से छोटे वाहन करमटोली चौक से जेल चौक की ओर परिचालन कर सकेंगे।
    • बोड़ेया रोड से आने वाले छोटे वाहन करमटोली चौक से जेल चौक की ओर परिचालन कर सकेंगे एवं बरियातु रोड होकर बुटी मोड़ भी जा सकेंगे। इसी प्रकार जेल चौक की तरफ से आने वाले छोटे वाहन करमटोली चौक होते हुए बरियातु से रास्ते बुटी मोड़ जा सकेंगे।
    • कांके की ओर से जाने वाले बड़ी वाहन चांदनी चौक तक ही रहेंगे। छोटे वाहन राम मंदिर मोड से सीधे हॉटलिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक होकर अपने गंतव्य स्थान की ओर जाऐंगे। जुलूस के आने के समय सभी प्रकार के वाहनों का न्यू मार्केट चौक के पहले प्रवेश वर्जित रहेगा। जुलूस जाने के पश्चात ही रातु रोड / न्यू मार्केट चौक की तरफ या हरमू चौक की ओर जा सकेंगे।
    • पंडरा पिस्का मोड़ से नगर क्षेत्र की ओर भारी वाहन, मालवाहक वाहन एवं सिटी राइड बस का परिचालन बन्द रहेगा। छोटे वाहन उक्त मार्ग से आ सकेंगे तथा जुलूस के समय रोड सभी प्रकार के वाहनों का पिस्का मोड़ के बाद प्रवेश वर्जित रहेगा।
    • मेट्रो गली से न्यु मार्केट तक एवं हरमू रोड में जुलूस यू टर्न के पश्चात ही रातु रोड / न्यू मार्केट चौक से कांके की तरफ या किशोरी यादव चौक की ओर जा सकेंगे।
    • कटहल मोड़ से आने वाली सभी प्रकार की गाड़ी झारखंड नर्सरी के पास से यू टर्न लेकर चापुटोली के रास्ते जा सकेंगे।
    • तिलता चौक से आने वाली सभी प्रकार के वाहन पिस्का मोड़ से यू टर्न लेते हुए चापु टोली के रास्ते जा सकेंगे।
    • शहर के अन्य मार्गों पर छोटे वाहनों का परिचालन पूर्ववत रहेगा।
    शिव बारात जुलूस निकलने पर निम्न जगहों पर बेरेकेटिंग की जाएगी-
    • शनि मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाले मार्ग पर
    • दुर्गा मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाले मार्ग पर
    • मिनाक्षी गली से पहाड़ी मंदिर जाने वाले मार्ग पर
    • सुखदेवनगर जाने वाली गली पर
    • बालाजी मंदिर के पास
    • सुलभ शौचालय से पहाड़ी मंदिर जाने वाले मार्ग पर
    • गौशाला कटिंग से पहाड़ी मंदिर जाने वाले मार्ग पर
    शिव बारात का रूट

    शिव बारात इन्दुपुरी शिव मंदिर रातु रोड के मुख्य द्वार से निकलकर मेट्रोगली, रातु रोड, रानी सती मंदिर, पहाड़ी मंदिर, बानो मंजिल मार्ग, गाड़ीखाना, कार्ट सराय रोड, जेजे रोड, शहीद चौक से वापस होते हुए, पुस्तक पथ, ज्योति संगम, गाँधी चौक, मारवाड़ी टोला, महावीर चौक, प्यादा टोली, रातु रोड होते आरआर स्पोटिंग दुर्गा पुजा समिति के प्रांगण में शिव विवाह एवं शिव बारात का भव्य स्वागत के बाद समापन होगा।

    Also Read : पांच वर्षीय लापता उमरा का श’व पानी लगे गड्ढे से बरामद

    Ranchi's traffic system will remain changed on the day of Mahashivratri in Ranchi रांची में महाशिवरात्रि के दिन बदली रहगी रांची की ट्रैफिक व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांच वर्षीय लापता उमरा का श’व पानी लगे गड्ढे से बरामद
    Next Article कोल्हान यूनिवर्सिटी के बैंक खाते से 1.58 करोड़ उड़ाया, दो बैंककर्मी सहित तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.