Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची-टाटा NH-33 पर फिर दिखा बाघ, तलाश में जुटी WII की टीम
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची-टाटा NH-33 पर फिर दिखा बाघ, तलाश में जुटी WII की टीम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 8, 2025Updated:January 8, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    टीम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : चांडिल के चैनपुर और खूंटी मोडड़ के पास बाघ को देखा गया है. 8 दिन बाद फिर से बाघ को देखे जाने की खबर से आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार देर रात की है. जिसके बाद वाइल्डलाइफ इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूआइआइ) की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. इसके साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों की मदद से बाघ का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

    चैनपुर गांव के राज कुमार महतो और खूंटी गांव के अपूर्व सिंह ने बाघ को देखने का दावा किया है. राज कुमार महतो ने कहा है कि वह परिवार के साथ चौका के चौलीबासा जंगल के रास्ते कार से लौट रहे थे. तभी कार के आगे से कूदकर बाघ सड़क पार कर गया. दूसरी ओर, चौका के खूंटी गांव निवासी अपूर्व सिंह ने बताया कि वे लोग जमशेदपुर से कार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरन एनएच-33 पर खूंटी मोड़ के समीप सड़क पर एक बाघ को उन्होंने देखा. बाघ को देखते ही वह घबरा गए जिसके बाद उन्होंने अपने कार की स्पीड बढ़ाई और घर पहुंचे.

    कार पर बाघ के हमले का मैसेज वायरल

    सोशल मीडिया पर चैनपुर कनाल के पास पुलिया के सामने एक कार पर बाघ के हमला करने का मैसेज वायरल हो रहा है. चैनपुर में बाघ देखने के करीब डेढ़ घंटे बाद चौका के खूंटी मोड़ के पास भी बाघ को देखे जाने की बात कही जा रही है. हालांकि, इस संबंध में वन विभाग पक्के तौर पर कुछ नहीं कह पा रहा है. मामले में अभी जांच चल रही है.

    बाघ

    मालूम हो कि 31 दिसंबर को चौका के तुलग्राम जंगल में मवेशी चरा रहे ग्रामीणों ने बाघ को गाय का शिकार करते देखा था. उसके बाद वन विभाग ने तुलग्राम-बालीडीह जंगल में ट्रैकिंग कैमरा लगाकर बाघ की तलाश शुरू की थी. बाघ कैमरे में कैद नहीं हुआ. अब 8 दिन बाद फिर से बाघ को देखे जाने की खबर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

    पग इंप्रेशन पैड की मदद से बाघ का पता लगाएगी डब्ल्यूआइआइ की टीम

    सरायकेला खरसावां जिले में चौका और कांड्रा के बीच तुलग्राम और बालीडीह एरिया में बाघ के होने की सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ इंस्टीच्यूट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूआइआइ) की टीम पहुंची. इन लोगों ने यहां आने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों के साथ बाघ के बारे में पता लगाने की कोशिश की. मामले में डब्ल्यूआइआइ की टीम पग इंप्रेशन पैड (पीआइपी) का इस्तेमाल कर रही है. इसके तहत फुटप्रिंट को बनाने के लिए एरिया में फाइन बालू बिछा दिया जाता है, ताकि जानवर के मूवमेंट का पता लगाया जा सके.

    इतना ही नहीं, साइंटिफिक तरीके से कैमरे भी लगाये जा रहे हैं. पहले के लगाये गये कैमरों के अलावा हाइटेक कैमरे की भी मदद ली जा रही है. ड्रोन की मदद से भी बाघ की तलाश की जा रही है, ताकि लोगों को कोई नुकसान न पहुंचे. DFO सबा आलम अंसारी ने बताया कि WII की टीम की मदद ली जा रही है. नये सिरे से कैमरे लगाये गये हैं. अब तक जो पैरों के निशान मिले हैं, उसके मुताबिक, बाघ की दस्तक है और उस एरिया में ही कहीं विचरण कर रहा होगा. अभी तक बाघ किसी को दिखा नहीं है. हमने सबको अलर्ट कर दिया है.

    Also read : लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टर ने क्या कहा

    Also read : DGP, DIG और SP पर ASI को करना है केस… मामला जान चौंक जायेंगे आप

    Also read :चीन भेजा जा रहा था 1680 किलो इंसानी बाल, 3 तस्कर गिरफ्तार

    Also read :महाकुंभ 2025 : संगम में डुबकी लगाएंगे अमिताभ, आलिया ,रणवीर समेत कई सितारे

    Also read :एंबुलेंस व बुलेट की टक्कर में जिन्दा जल गया शख्स

    Apurva Singh Chainpur Chandil Chouka Choulibasa Forest fear forest department investigation jamshedpur Jungle Safari Khunti Mod NH-33 Raj Kumar Mahato road crossing Rural Life Tiger Sighting Tiger Tracking villagers WII Wildlife Incident Wildlife Institute of India Wildlife Protection अपूर्व सिंह एनएच 33 खूंटी मोड़ ग्रामीण ग्रामीण जीवन चांडिल चैनपुर चौका चौलीबासा जंगल जंगल सफारी जमशेदपुर जांच डब्ल्यूआईआई दहशत बाघ का पता लगाना बाघ देखा गया राज कुमार महतो वन विभाग वन्यजीव घटना वन्यजीव सुरक्षा वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया सड़क पार करना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमईयां सम्मान योजना में बदलाव: छठी किस्त के लिए नई गाइडलाइन..
    Next Article रिश्वत न देने पर जीवित पति का बना दिया Death Certificate

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.