Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची रेलवे स्टेशन का साउथ गेट जल्द खुलेगा, प्लेटफार्म-6 से शुरू होगी यात्री सेवाएं
    झारखंड

    रांची रेलवे स्टेशन का साउथ गेट जल्द खुलेगा, प्लेटफार्म-6 से शुरू होगी यात्री सेवाएं

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साउथ गेट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास अब अंतिम चरण में है। स्टेशन के साउथ गेट को पूरी तरह तैयार होने में लगभग दो महीने और लगेंगे। फिलहाल प्लेटफार्म संख्या-6 पर ट्रेनों का ठहराव और पासिंग शुरू हो चुका है, लेकिन शेड और अन्य बुनियादी ढांचे के अधूरे काम के कारण इसे यात्रियों के लिए अभी चालू नहीं किया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मई तक प्लेटफार्म-6 से नियमित यात्री सेवा शुरू कर दी जाएगी।

    42 टेबल और आधुनिक सुविधाएं

    प्लेटफार्म-6 पर टिकट काउंटर तैयार हो चुका है और भवन के दूसरे तल पर फिनिशिंग का काम जारी है। साउथ गेट के बाहर शेड, फर्श और पार्किंग क्षेत्र का काम भी अंतिम चरण में है। जी प्लस टू संरचना में बन रहे नए स्टेशन भवन में यात्रियों की सुविधा को केंद्र में रखा गया है। 17 लिफ्ट और 19 एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं, और दोनों ओर 100-100 कमरों वाले रिटायरिंग रूम बनाए जा रहे हैं। फूड प्लाजा में करीब 2,500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है, जबकि स्टेशन पर एक समय में लगभग 35 हजार यात्रियों की आवाजाही संभव होगी।

    परियोजना पर खर्च 447 करोड़ रुपये

    स्टेशन पुनर्विकास पर कुल 447 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसमें से 330 करोड़ रुपये स्टेशन भवन निर्माण पर और बाकी राशि इंटीरियर, फर्नीचर और अन्य सुविधाओं पर व्यय की जा रही है।

    पर्यावरण और यात्रियों की सुविधा पर खास जोर

    स्टेशन की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं, जिससे लगभग 30 प्रतिशत ऊर्जा की जरूरत पूरी होगी। महिलाओं के लिए फीडिंग जोन, बच्चों के लिए प्ले एरिया, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र और आधुनिक प्रवेश नियंत्रण प्रणाली विकसित की जा रही है। स्टेशन भवन के सामने बड़ा सर्कुलेटिंग एरिया बनाया जा रहा है, जिसमें आटो, टैक्सी और निजी वाहनों के लिए अलग-अलग लेन और व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा होगी।

    नॉर्थ गेट और अस्थायी सेवाएं

    साउथ गेट का काम पूरा होने के बाद ही नॉर्थ गेट के पुनर्विकास का कार्य शुरू होगा। फिलहाल सर्वे जारी है और अगले दो-तीन महीनों में निर्माण शुरू होने की संभावना है। निर्माण अवधि में स्टेशन सेवाएं बाधित न हों, इसके लिए स्टेडियम के पीछे अस्थायी भवन तैयार किया जा रहा है, जिसमें रेलवे क्लेम्स ट्रिब्यूनल, मजिस्ट्रेट कार्यालय, ट्रैक मशीन कार्यालय, रेलटेल कार्यालय और को-आपरेटिव बैंक को शिफ्ट किया जाएगा।

    नया रोड ओवरब्रिज शहर की कनेक्टिविटी सुधारने वाला

    पुनर्विकास परियोजना के तहत उत्तर और दक्षिण हिस्से को जोड़ने वाला नया रोड ओवरब्रिज (आरओबी) भी तेजी से बन रहा है। 25.5 करोड़ रुपये की लागत वाला 11.70 मीटर चौड़ा आरओबी दो लेन सड़क और दोनों ओर 1.5 मीटर चौड़े पैदल पथ से लैस होगा।

    772 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज का मुख्य स्पैन 60 मीटर का बो-स्ट्रिंग गर्डर होगा। इसे 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बन जाने से चुटिया क्षेत्र से बिरसा चौक और एचईसी की ओर जाने वाले लोगों को लंबा और जाम वाला रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा। नेपाल हाउस और डोरंडा के रास्ते सीधी कनेक्टिविटी मिलने से शहर की यातायात व्यवस्था मजबूत होगी।

    Also Read : झारखंड निकाय चुनाव रिजल्ट 2026: धनबाद में काउंटिंग एजेंटों का हंगामा

    Jharkhand news Jharkhand Railway News Passenger Amenities Ranchi Platform-6 Ranchi Railway Infrastructure Jharkhand Railway Projects India Ranchi Railway Facilities Ranchi Railway Station Ranchi Station Construction Ranchi Station Modernization Ranchi Station Redevelopment Ranchi Station Update Ranchi Transportation Update Road Overbridge Ranchi South Gate Ranchi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में स्टोन क्रशर की जेसीबी में लगाई आ’ग, जेजेएमपी के नाम का फेंका पर्चा
    Next Article होली से पहले घर वापसी बनी सिरदर्द, रेल किराया आसमान पर

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.