Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पाकुड़ नगर परिषद रिजल्ट : वोटों की गिनती जारी, 42 टेबल पर हो रही काउंटिंग
    झारखंड

    पाकुड़ नगर परिषद रिजल्ट : वोटों की गिनती जारी, 42 टेबल पर हो रही काउंटिंग

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2026Updated:February 27, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मतगणना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur : तीन दिनों की लंबी और थकाऊ इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार सुबह वो घड़ी आ ही गई, जिसका प्रत्याशी और उनके समर्थक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सुबह ठीक 8 बजे पाकुड़ बाजार समिति में बनाए गए मतगणना हॉल में वोटों की गिनती शुरू हो गई। मतगणना केंद्र के बाहर सुबह से ही हलचल रही। समर्थकों की भीड़, प्रत्याशियों की बेचैनी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम—सब कुछ चुनावी माहौल को और गर्म कर रहे थे।

    42 टेबल पर हो रही गिनती

    जिला प्रशासन ने मतगणना को तेजी और पारदर्शिता के साथ पूरा करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। 21 वार्डों के 42 मतदान केंद्रों के लिए 42 टेबल लगाए गए हैं, ताकि गिनती में किसी तरह की देरी या गड़बड़ी न हो। मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर में पुलिस बल तैनात है।

    दो राउंड में होगा फैसला

    मतगणना दो चरणों में पूरी की जा रही है। पहले राउंड में वार्ड पार्षद पद के वोटों की गिनती होगी, जबकि दूसरे राउंड में अध्यक्ष पद के मतों की गणना की जाएगी। सुबह 10 बजे के बाद वार्ड पार्षदों के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे, वहीं दोपहर करीब 1 बजे तक अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित होने की संभावना है।

    अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में

    नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए इस बार 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं 21 वार्डों में वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 89 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अध्यक्ष पद को लेकर ‘थ्री एस’ के बीच मुकाबला चर्चा में है, हालांकि जानकारों का मानना है कि असली टक्कर दो प्रमुख प्रत्याशियों के बीच सिमट सकती है। कई वार्डों में पार्षद पद के लिए भी कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

    क्या बोले DC ?

    पाकुड़ के DC मनीष कुमार ने बताया कि सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। पहले राउंड में वार्ड पार्षद और दूसरे राउंड में अध्यक्ष पद के वोटों की गिनती होगी। 11 बजे के बाद परिणाम आने लगेंगे।

    Also Read : झारखंड निकाय चुनाव रिजल्ट 2026: धनबाद में काउंटिंग एजेंटों का हंगामा

    Jharkhand Municipal Election News Jharkhand Nikay Chunav Municipal Election Result Live Pakur Chairman Election Pakur Counting Update Pakur Municipal Election Result Pakur Nagar Parishad Counting Pakur Nagar Parishad Election Pakur Nikay Chunav 2026 Ward Councillor Election Pakur
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड निकाय चुनाव रिजल्ट 2026: धनबाद में काउंटिंग एजेंटों का हंगामा
    Next Article रामगढ़ में स्टोन क्रशर की जेसीबी में लगाई आ’ग, जेजेएमपी के नाम का फेंका पर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026
    JPSC / JSSC

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026
    क्राइम

    सोशल मीडिया की अफवाहों से सावधान रहें, भड़काऊ सामग्री वायरल करने से बचें: रांची पुलिस

    August 23, 2026
    Latest Posts

    न्याय में देरी या अन्याय? 44 साल की कानूनी लड़ाई, 5 आरोपियों की मौत; सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड HC को लगाई फटकार

    August 23, 2026

    जेपीएससी-जेएसएसी में JMM-BJP आमने सामने, पढ़िये दोनों तरफ के नेता क्या कह रहे हैं

    August 23, 2026

    आदिवासी साहित्य को नई पहचान: पांचवें ‘जयपाल-जुलियस-हन्ना साहित्य पुरस्कार’ 2026 के लिए पांडुलिपियां आमंत्रित

    August 23, 2026

    इसरो की जगह निजी कंपनियों के जिम्मे लॉंच रॉकेट बनाने की जिम्मेदारी, पूरी योजना का बीआईटी मेसरा से है खास कनेक्शन

    August 23, 2026

    सीजीएल केस में अभय से साइबर थाने में पूछताछ जारी, खुलेंगी कई परतें

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.