Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दंपति से छिनतई का खुलासा, कोढ़ा गैंग के ठिकाने से 60 लाख के जेवरात वापस लाई रांची पुलिस
    जोहार ब्रेकिंग

    दंपति से छिनतई का खुलासा, कोढ़ा गैंग के ठिकाने से 60 लाख के जेवरात वापस लाई रांची पुलिस

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkDecember 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची में हुई एक बड़ी छिनतई की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि शहर के सदर थाना क्षेत्र में बीते 8 दिसंबर को बैंक से घर लौट रहे दंपति को निशाना बनाकर बाइक सवार दो अपराधियों ने लाखों के जेवरात झपट लिये थे। अब पुलिस ने बिहार के कटिहार जिले से लगभग 55 से 60 लाख रुपये मूल्य के सभी जेवर बरामद कर लिये हैं। इस वारदात को अंजाम देने के पीछे कुख्यात कोढ़ा गैंग का नाम उछला है।

    कैसे हुई घटना

    जयप्रकाश नगर बूटी मोड़ निवासी निलय प्रकाश अपनी पत्नी के साथ बैंक ऑफ इंडिया, बरियातु शाखा गये थे। वहां से उन्होंने अपने लॉकर से जेवर निकाले और कार से घर लौट रहे थे। घर पहुंचते ही उनकी पत्नी कार से उतरकर गेट खोल रही थी। तभी बाइक पर आए दो अपराधी तेजी से पहुंचे और उनके कंधे से झोला झपटकर फरार हो गए।
    निलय प्रकाश ने तुरंत सदर थाना में इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामला सदर थाना कांड संख्या 596/25 के तहत दर्ज किया।

    पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    छिनतई की घटनाओं पर लगाम लगाने को लेकर एसएसपी राकेश रंजन पहले से ही विशेष निर्देश दे रहे थे। इसी के तहत सिटी एसपी नगर पारस राणा के निर्देश में सदर डीएसपी संजीव बेसरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस को संकेत मिला कि इस घटना में कुख्यात कोढ़ा गैंग की संलिप्तता हो सकती है। सुराग मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में टीम को कटिहार भेजा गया।

    कटिहार में छापा, जेवर बरामद

    स्थानीय पुलिस की मदद से टीम ने कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज गांव में छापेमारी की। यहां आरोपी रामकुमार यादव के घर की तलाशी ली गई। तलाशी में वह सभी जेवर मिले जो रांची से छीने गये थे। पुलिस के अनुसार बरामद सामान में लगभग 425 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी शामिल है, जिसकी बाजार में कुल कीमत करीब 55 से 60 लाख रुपये है। आरोपी रामकुमार यादव सहित अन्य की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

    क्या-क्या मिला

    • सोने के बिस्कुट 2 पीस
    • सोने के सिक्के 7 पीस
    • सोने की अंगूठी 15 पीस
    • सोने के झुमके 16 जोड़ा
    • सोने की चेन 9 पीस
    • सोने के हार 2 पीस
    • सोने की गिन्नी आदि
    • चांदी के पायल 9 जोड़ा
    • चांदी की चेन, सिक्के और कड़ा

    Also Read : ड्रोन से पकड़ी गई अवैध अफीम की खेती, पांच एकड़ फसल नष्ट

    Ranchi police recover jewellery worth Rs 60 lakh from the hideout of the Kodha gang after a robbery involving a couple was uncovered. कोढ़ा गैंग के ठिकाने से 60 लाख के जेवरात वापस लाई रांची पुलिस दंपति से छिनतई का खुलासा रांची
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleड्रोन से पकड़ी गई अवैध अफीम की खेती, पांच एकड़ फसल नष्ट
    Next Article कांग्रेस पार्टी की 14 दिसंबर की रैली देशव्यापी बदलाव की शुरुआत होगी : केशव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.