Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    21 May, 2026 ♦ 2:31 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मॉब लिंचिंग पर रोकथाम के लिए रांची पुलिस ने जारी किया पोस्टर, कानून को हाथ में नहीं लेने की अपील
    जोहार ब्रेकिंग

    मॉब लिंचिंग पर रोकथाम के लिए रांची पुलिस ने जारी किया पोस्टर, कानून को हाथ में नहीं लेने की अपील

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। जिला पुलिस ने मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर रोकथाम के लिए पोस्टर जारी किया है। जिसमें पुलिस की ओर से अपील की गई है कि लोग किसी भी कीमत पर कानून हाथ में न लें, किसी के उकसाने या अफवाह फैलाने पर बेवजह किसी पर हमला या मारपीट न करें। वहीं किसी भी तरह की सूचना आने पर पुलिस को जानकारी दें और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

    इस महीने आए मॉब लिंचिंग के दो मामले

    हाल में रांची में मॉब लिंचिग की दो घटनाएं सामने आई थी. जिसके बाद भीड़ की ओर से मारपीट की अन्य घटना के मद्देनजर पोस्टर जारी कर अपील की गई है। इसके साथ ही पुलिस की ओर से थाना स्तर पर जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जागरुकता अभियान से थाना स्तर पर हर समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों को जोड़ने का निर्देश दिया गया है।

    क्या कहा गया है पोस्टर में :

    किसी भी प्रकार के अफवाह पर आंख बंद कर विश्वास न करें।
    नियम कानून को हाथ में लेकर किसी के साथ मारपीट न करें अन्यथा दंड के भागी होंगे।
    मारपीट करने वाली भीड़ का हिस्सा होना भी कानूनी अपराध है।
    संदिग्ध व्यक्ति या घटना की सूचना मिलने पर 100, 112 या 8987790680 पर सूचना दें।
    सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा और उसे पुरस्कार दिया जाएगा।

    ये घटनाएं आई थी सामने
    बीते आठ मार्च को रांची में एक युवक पर ट्रक चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने उसकी पीटकर हत्या कर दी थी। 14 मार्च को अनगड़ा में चोरी के आरोप में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अबतक नौ लोगों को जेल भेजा गया है।

    Jharkhand news Jharkhand police Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में खुदाई के दौरान मिली दो मूर्ति हुई चोरी, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में है कीमत
    Next Article बीजेपी का हांथ थामा आजसू नेता गंगा नारायण सिंह, मधुपुर से लड़ेंगे चुनाव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026
    जामताड़ा

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026
    Latest Posts

    शादी में दुल्हन का बैग उड़ाने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, रांची पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

    May 20, 2026

    होटवार जेल यौन शोषण कांड पर बढ़ा आक्रोश, अंजुमन इस्लामिया ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    May 20, 2026

    दवा दुकानों की हड़ताल से थमा कारोबार, जामताड़ा में मरीजों की परेशानी बढ़ी

    May 20, 2026

    रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर होंगे एग्जाम

    May 20, 2026

    माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC अजयनाथ झा बोले- पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी हमारी

    May 20, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.