Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 10:38 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची पुलिस कर रही जमीन और शराब माफियों की कुंडली तैयार, किए जाएंगे जिलाबदर
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस कर रही जमीन और शराब माफियों की कुंडली तैयार, किए जाएंगे जिलाबदर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: राजधानी रांची में अपराधियों पर नकेल कसने और अपराध की वारदातों पर रोकथाम के लिए राजधानी के जमीन और शराब माफिया को जिलाबदर करने की तैयारी चल रही है। राजधानी के आठ से अधिक माफिया जो जमीन और शराब के अवैध कारोबार से जुड़े हुए है। उनके खिलाफ सीसीए और जिलाबदर की कार्रवाई की जाएगी।
    राजधानी रांची में यह पहली बार हो रहा है जब जमीन माफिया और शराब माफिया दोनों की कुंडली तैयार की जा रही है। बेहद गुप्त तरीके से वैसे सफेदपोश लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है जिनकी वजह से जमीन को लेकर हत्या की वारदातें होती रहती हैं। दरअसल, हाल के दिनों में पुलिस अधिकारियों ने थाना वार एक सर्वे करवाया था। सर्वे में यह बात सामने आई कि जो भी हत्याएं हो रही हैं या फिर किसी पर जानलेवा हमला हो रहा है उसके पीछे या तो विवादित जमीन का मामला है या फिर शराब।
    इस सर्वे में यह भी जानकारी निकल कर सामने आई कि कुछ लोग कीमती जमीनों पर कब्जा करने के लिए अपराधियों का साथ ले रहे हैं। उसके लिए जमीन मालिक को डराया धमकाया जा रहा है। उनके बच्चों को किडनैप करने तक की धमकी दी जा रही है। सूचनाएं सटीक मिलने के बाद रांची के सीनियर एसपी ने यह प्लान बनाया है कि सभी वैसे जमीन कारोबारी जो अपराधियों के साथ मिलकर वारदातों को अंजाम दिला रहे हैं उन्हें भी जिला से तड़ीपार किया जाएगा।
    रांची के सीनियर एसपी अनीश गुप्ता को यह भी सूचना मिली कि रांची पिछले साल जहरीली शराब कांड के बाद जो अवैध शराब के कारोबारी शहर से भाग गए थे। वे दोबारा अपनी गतिविधियां बढ़ा चुके हैं। यही वजह है कि इस बार बकायदा ठोस सबूत जुटाकर ऐसे शराब कारोबारियों को जिलाबदर करने की तैयारी रांची पुलिस के द्वारा की जा रही है।
    रांची के सीनियर एसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि रांची पुलिस एक दर्जन से अधिक अपराधियों की कुंडली को खंगाल रही है। जेल के अंदर और जेल से बाहर दोनों की गतिविधियों पर पुलिस की टीम नजर रखे हुए हैं। शातिर अपराधी और उनके गुर्गे जेल से बाहर निकल कर क्या कर रहे हैं इसकी पूरी तरह से निगरानी की जा रही है।
    हाल के दिनों में जो अपराधी जेल से रिहा हुए हैं, उनमें कुख्यात संदीप थापा, बिट्टू मिश्रा, प्रकाश यादव, रणधीर वर्मा, सोनू पंडा, विकास सिंह, सन्नी मलिक, मोनू सिंह और निक्की शर्मा शामिल है।
    रांची एसएसपी के अनुसार जो अपराधी हाल में जेल से बाहर निकले हैं उन्हें यह सख्त हिदायत दी गई है कि वे थाना हाजरी दें। इसके अलावा वैसे अपराधियों के खिलाफ विशेष टीम का गठन किया गया है जो जेल से बाहर निकलकर आपराधिक वारदातों में लिप्त है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशरजील इमाम 3 मार्च तक न्यायिक हिरासत में
    Next Article लोहरदगा : धात्री माताओं का प्रसव से पूर्व एएनसी जांच पूरी हो : उपायुक्त

    Related Posts

    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर झारखंड और बिहार के CM ने दी शुभकामनाएं

    June 20, 2025
    झारखंड

    PDS डीलर का बेटा उठा रहा था ‘मंईयां’ का पैसा, अब वसूली जाएगी रकम

    June 20, 2025
    गिरिडीह

    पेड़ से लटकी मिली युवक की बॉडी

    June 20, 2025
    Latest Posts

    पेड़ से टकराई मजदूरों से भरी बस, खलासी की मौ’त

    June 20, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर झारखंड और बिहार के CM ने दी शुभकामनाएं

    June 20, 2025

    PDS डीलर का बेटा उठा रहा था ‘मंईयां’ का पैसा, अब वसूली जाएगी रकम

    June 20, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 67वें जन्मदिन पर देश भर से मिली बधाईयां

    June 20, 2025

    पेड़ से लटकी मिली युवक की बॉडी

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.