Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लोहरदगा : धात्री माताओं का प्रसव से पूर्व एएनसी जांच पूरी हो : उपायुक्त
    झारखंड

    लोहरदगा : धात्री माताओं का प्रसव से पूर्व एएनसी जांच पूरी हो : उपायुक्त

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    • उपायुक्त आकांक्षा रंजन की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

    लोहरदगा। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अप्रैल 2019 से जनवरी 2020 तक जिले में किये गये प्रथम प्रसव पूर्व जांच (फर्स्ट एएनसी) एवं उसमे  छूटे हुए लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा प्रथम तिमाही में प्रसव पूर्व जांच के बिंदु पर उपायुक्त ने सभी एएनएम की पहुंच बढ़ाने, लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे एएनएम को चिन्हित करने व उन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि सभी चारों एएनसी जांच का कार्य पूरा किया जाना चाहिए। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस मनाया जाय। गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के फायदे बताते हुए संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करें। सभी स्वास्थ्य केंद्र को क्रियाशील बनायें। चारों एएनसी के लिए एएनएम सेंसिटाइज करें। अवैध नर्सिंग होम में छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया। कोरोना/फ्लू जैसे संक्रमण से बचाव के लिए  साफ-सफाई से संबंधित एवं जन जागरूकता  एडवाइजरी जारी करने का निर्देश दिया गया।
    उपायुक्त ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र को इस तरह विकसित करें एवं सुरक्षा उपलब्ध कराएं कि रात में भी उप स्वास्थ्य केंद्र में ए एन एम रहें, मरीजों की चिकित्सा सुविधा दे सके।  चैबीसों घंटे वहां  ए एन एम की मौजूदगी हो ताकि मरीज रात में भी वहां जाकर दिखा  सके। उपायुक्त ने सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों में चैबीसों घंटे चिकित्सा सुविधा देने का निर्देश दिया।
    उपायुक्त ने कहा कि प्रसवोपरांत प्रसूता व उसके पति की  काउंसेलिंग करें ताकि वे  पहले और दूसरे बच्चे के अंतर के  समय की महत्ता को समझ सकें। काउंसलिंग में बेहतर परिवार नियोजन  के संबंध में जानकारी दें।
    जो बच्चे कुपोषित हैं उसके लिए विशेष कैंप चलायें। माता-पिता को कुपोषण उपचार केंद्र का फायदा बतायें। उपायुक्त ने भंडरा, किस्को व कुडू प्रखंड के कुपोषण उपचार केंद्र की समीक्षा  में कहा कि बच्चों को उचित पोषण दें।
    उपायुक्त ने सरकारी व निजी अस्पतालों में टीबी के मरीजों की पहचान व उनके ईलाज की समीक्षा करते हुए कहा कि भट्ठों में काम करने वाले मजदूरों में टीबी की पहचान के लिए विशेष कैंप लगायें। साथ ही उनके परिवार में बच्चों के टीकाकरण का कार्य पूर्ण करें। प्रत्येक सप्ताह वहां एमपीडब्ल्यू व सेविका को भेजें।
    कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए उपायुक्त ने गांवों में कैंप लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को कुष्ठ की पहचान करने, ईलाज करने तथा, कुष्ठ के फैलने के तरीकों से बचाओ से अवगत करायें।
    समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों  का सतत  निरीक्षण  सी डी पी ओ करें, आंगनवाड़ी को नियमित एवं सुदृढ़ बनायें। आंगनबाड़ी सेविका बच्चों को विद्यालय पूर्व शिक्षा में गुणवत्ता लाएँ। उनकी साफ-सफाई पर ध्यान दें।
    उपायुक्त ने कहा कि अल्पवजनी बच्चों को ध्यान देकर सामान्य वजन वर्ग में लाने का कार्य करें। बच्चों को बेहतर पोषण दें। बच्चों के माता-पिता को पोषण की महत्ता बतायें। एएनएम घरों का भ्रमण भी करें। प्रसूता को मातृवंदना योजना का लाभ अवश्य दें।
    बैठक में सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की, डीपीएम, सीडीपीओ, एलएस समेत अन्य मौजूद थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची पुलिस कर रही जमीन और शराब माफियों की कुंडली तैयार, किए जाएंगे जिलाबदर
    Next Article गुमला : दर्जनों जगहों पर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.