Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लालपुर में ज्वेलर्स दुकान लूट की बड़ी साजिश को रांची पुलिस ने किया नाकाम, दो अपराधी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    लालपुर में ज्वेलर्स दुकान लूट की बड़ी साजिश को रांची पुलिस ने किया नाकाम, दो अपराधी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJanuary 29, 2026Updated:January 29, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लालपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ी आपराधिक वारदात होने से पहले ही पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। लक्ष्मी ज्वेलर्स में लूट के इरादे से पहुंचे दो बदमाशों को लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार और उनकी टीम ने मौके पर ही धर दबोचा।जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी काफी देर से ज्वेलरी दुकान के आसपास संदिग्ध तरीके से घूम रहे थे। पुलिस को उनकी गतिविधियों पर शक हुआ। इसी दौरान जब बदमाश दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश करने लगे, तभी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया।

    स्थानीय लोगों ने भी निभाई अहम भूमिका

    बदमाशों को पकड़ने के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने भी पुलिस की मदद की। स्थानीय लोगों की सतर्कता और सहयोग से किसी बड़ी घटना को होने से पहले ही रोक दिया गया। इस दौरान इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल भी बन गया।

    एसएसपी के निर्देश पर बढ़ी चौकसी

    बताया जा रहा है कि रांची के एसएसपी राकेश रंजन राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर काफी गंभीर हैं। उनके निर्देश पर शहर के कई इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई है और लगातार गश्त की जा रही है। इसी सतर्कता का नतीजा है कि लालपुर में बड़ी लूट की साजिश समय रहते नाकाम हो सकी।

    पूछताछ जारी, अन्य वारदातों का भी शक

    पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों किसी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं और इससे पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हों। पुलिस उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

    फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

    Major robbery plot foiled in Lalpur Ranchi police foiled a major plot to rob a jewelry store in Lalpur; two criminals arrested. two criminals arrested दो बदमाश गिरफ्तार लालपुर लालपुर में बड़ी लूट की साजिश नाकाम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 2012 के नियम फिर से लागू
    Next Article पटना में ERSS और राज्य पुलिस डाटा सेंटर के नए भवन को मंजूरी, 172.80 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    Latest Posts

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.