Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची पुलिस ने चोरी और छिनतई गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन अपराधी गिरफ्तार
    झारखंड

    रांची पुलिस ने चोरी और छिनतई गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन अपराधी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सदर थाना इलाके में पुलिस एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये अपराधी कभी असली हथियार तो कभी टॉय गन का भय दिखा लूटपाट करता था. इसका भंडाफोड़ करते हुए सदर थाने की पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियो के पास से पुलिस ने देसी कट्टा, एयरगन के अलावा दो गोली और एटीएम कार्ड बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों में अजीम खान, जाफर खान और अफरोज आलम शामिल है.सदर थानेदार बेंकटेश कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्य अजीम खान और जाफर खान शातिर अपराधी हैं.

    जानकारी के अनुसार, दोनों पर चोरी और छिनतई के कई मामले रांची के अलग-अलग थानों दर्ज है. ये दोनों कई बार जेल भी जा चुके हैं. इस मामले में पुलिस गिरोह के सदस्यों को हथियार की सप्लाई करने और चोरी के सामान खरीदने वालों की तलाश कर रही है. पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के नामों का भी खुलासा किया है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधी उनके गिरफ्त में होंगे.

    ऑटो में सवार होकर कर रहे थे लूटपाट
    रांची पुलिस के अनुसार बीते शनिवार की रात सदर थाना क्षेत्र के बड़गाईं मोड़ के पास एक युवक जा रहा था. ऑटो में सवार तीनों अपराधी उनके पास पहुंचे और हथियार दिखाकर उनसे दो हजार रुपये लूट लिए. इसके बाद तीनों अपराधी ऑटो से भागने लगे. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस की गश्ती टीम अलर्ट हो गई और ऑटो की तलाश शुरू कर दी. इसी क्रम में पुलिस को चेशायर होम रोड में ऑटो के होने की जानकारी मिली. पुलिस की टीम घेराबंदी कर ऑटो को रोका और उसमें बैठे अपराधियों की तलाशी ली. इस दौरान पुलिस हथियार बरामद हुआ. पूछताछ में अपराधियों ने बड़गाईं मोड़ में लूट की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की.

    रात के समय निकलते थे लूटपाट करने
    आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए अपराधियों ने एक ऑटो अपने पास रखा था. रात 12 बजे के बाद तीनो अपराधी ऑटो लेकर शहर के सुनसान इलाकों में निकल जाते थे. किसी का घर और दुकान खुला हुआ है तो वे वहां पर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे. वहीं रास्ते में अगर कोई व्यक्ति अकेले गुजर रहा है तो हथियार दिखाकर उनसे लूटपाट किया करते थे. गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में इसका बात का खुलासा किया है. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे एक दर्जन से अधिक चोरी, लूट और छिनतई की वारदात को अंजाम दे चुके हैं.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचान्हो में लूट की शिकायत कराने वाला शख्स पहुंचा सलाखों के पीछे, पांच लोग गिरफ्तार
    Next Article 12 अगस्त का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.