Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»1.81 करोड़ चोरी मामले में मुख्य आरोपी बिहार-बंगाल से गिरफ्तार, 62 लाख नगद जप्त
    झारखंड

    1.81 करोड़ चोरी मामले में मुख्य आरोपी बिहार-बंगाल से गिरफ्तार, 62 लाख नगद जप्त

    Team JoharBy Team JoharAugust 5, 2022Updated:August 5, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। अरगोड़ा थाना में 1.81 करोड़ नगद चोरी से संबंधित दर्ज मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रांची पुलिस की टीम ने मुख्य आरोपी अमित कुमार मांझी और सुभाष चेन को गिरफ्तार किया है। यह उपलब्धि एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना पर हुई है। दोनों मुख्य आरोपी को पुलिस ने बंगाल और बिहार से पकड़ा है। इनकी गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ है। वहीं, इनलोगों के पास से पुलिस ने 62 लाख नगद जप्त किया है।

    दिल्ली में रहने वाला मुख्य संचालक के संपर्क में था आरोपी
    पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह सिर्फ सट्टा में लगाए गए रकम का कलेक्शन करता है। इस सट्टा का दिल्ली से संचालन किया जाता है, लेकिन सट्टा का मुख्य बुकी दुबई में रहता है। उसने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि दिल्ली में रहने वाला मुख्य संचालक से वह सीधे संपर्क करता है। राशि उसी के खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसके बाद राशि दुबई भेजी जाती है।

    सट्टा खेलने किया था करोड़ों की चोरी, हार गया तो छोड़ दिया रांची
    पुलिस की पूछताछ में बताया कि यह चोरी सिर्फ सट्टा खेलने के लिए किया था। लेकिन सभी आरोपी करोड़ों रुपए लगाकर सट्टा हार गए थे। जिसके बाद सभी रांची छोड़कर फरार हो गए थे। इससे पूर्व में गिरफ्तार आरोपी अतुल शर्मा को सट्टा खेलने का शौक था। दुबई की एक कंपनी द्वारा ऑनलाइन सट्टा खिलाया जाता है।

    एटीएम से पैसे चुराने के बाद दोनों आरोपी अमित और सुभाष अपराधी अतुल के पास पहुंचे थे। अतुल के मोबाइल पर सट्टा खेलने के लिए 40 लाख रुपए का रिचार्ज करवाया। इसके बाद सुभाष चेन के मोबाइल पर भी 20 लाख रुपए उसी चोरी के पैसे से रीचार्ज करवाया था। आरोपी सनोज ठाकुर ने दोनों का रीचार्ज का पैसा खुद वसूला था। पुलिस ने आरोपी अतुल के उस मोबाइल को भी जब्त किया है, जिसमें उसने सट्टा खेलने के लिए एप डाउनलोड किया था।

    jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article5 अगस्त का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
    Next Article रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मचारी की गला घोंट कर हत्या, पुलिस कर रही जांच

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.