Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2026 ♦ 2:45 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची नगर निगम के प्रशासक ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, पूजा समितियों को दिये अहम निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची नगर निगम के प्रशासक ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, पूजा समितियों को दिये अहम निर्देश

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurSeptember 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में दुर्गोत्सव को लेकर नगर निगम द्वारा विशेष सफ़ाई अभियान के साथ पूजा समितियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इसे लेकर बुधवार को निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने पदाधिकारियों के साथ विभिन्न पूजा पंडालो का निरीक्षण किया और पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

    प्रशासक सुशांत गौरव ने निरीक्षण के दौरान बकरी बाज़ार, आरआर सपोर्टिंग क्लब, रातु रोड, रामलला पूजा समिति तथा जिला स्कूल पंडाल पहुंचे और पूजा समितियों से आगामी दुर्गा पूजा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से मनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिये। प्रशासक ने सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी दिया। पंडालों में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) और निर्धारित प्रवेश और निकास व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

    उन्होंने पूजा समितियों को निगम के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने, आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए संपर्क में रहने, सभी वॉलेंटियर्स को पहचान पत्र रखने तथा श्रद्धालुओं की सहायता करने और भीड़ का आकलन करते हुए सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिये।

    प्रशासक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए पूजा समितियां श्रद्धालुओं की सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था करें, ताकि दुर्गा पूजा का यह पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सके। उन्होंने निगम के पदाधिकारियों को जगह-जगह वाटर टैंकर और चलंत शौचालय लगाने का निर्देश दिया।

    प्रशासक ने विशेष सफाई अभियान को गति देते हुए सभी पंडालों और सभी संपर्क पथों के अलावा नालियों की विशेष सफाई और खुले नालियों को ढकने का निर्देश दिया, जिससे कि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि निगम की विद्युत शाखा की ओर से कुल 28 टीमों का गठन किया गया है, जिसके सदस्य लगातार गश्ति कर खराब पड़े पथ बत्तियों (स्ट्रीट लाइट)को दुरुस्त कर रहे हैं। साथ ही ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष रूप से प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी और पूजा समितियों को हर संभव सहयोग निगम की ओर से दिया जाएगा। व्यवस्थाओं का आकलन करने के लिए निगम के पदाधिकारी निरंतर पंडालों का भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही निगम के पदाधिकारी और कंट्रोल रूम (18005701235) सातों दिन 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

    भ्रमण दल में निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सभी सहायक प्रशासक, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी और निगम के अन्य कर्मी शामिल थे।

    Also Read : धनबाद मंडल कारा का जेल IG ने किया औचक निरीक्षण

    Ranchi Municipal Corporation Administrator inspected the puja pandals and gave important instructions to the puja committees. पूजा समितियों को दिये अहम निर्देश रांची रांची नगर निगम के प्रशासक ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद मंडल कारा का जेल IG ने किया औचक निरीक्षण
    Next Article जामताड़ा में हर्षोल्लास के साथ की गयी भगवान विश्वकर्मा की पूजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026
    जामताड़ा

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026
    जमशेदपुर

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026
    Latest Posts

    रेड रिबन बांध युवा अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, बोले- सम्मान और सुरक्षित माहौल हमारा अधिकार

    May 11, 2026

    जामताड़ा के युवाओं ने किया रक्तदान, स्वास्थ्य मंत्री ने बढ़ाया उत्साह

    May 11, 2026

    हाई टेंशन तार की चपेट में झुलसे नाबालिग की इलाज के दौरान मौ’त

    May 11, 2026

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    May 11, 2026

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.