Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी, 8 घायल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र में सोमवार को यात्रियों से भरी एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर बरवां नदी में जा गिरी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार सभी आठ लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार दोपहर की है। ई-रिक्शा अलौंजा गांव से ईचाक बाजार की ओर जा रहा था। बरवां नदी पुल के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो से टक्कर की आशंका बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो को बचाने की कोशिश में ई-रिक्शा चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। पुल पर सुरक्षा रेलिंग या गाइड वॉल नहीं होने की वजह से ई-रिक्शा सीधे नदी में गिर गया।

    हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने नदी में गिरे ई-रिक्शा से सभी यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद ईचाक थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को ग्रामीणों की मदद से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, दो घायलों के सिर और सीने में गंभीर चोट लगी है, जिससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बाकी घायलों का इलाज जारी है।

    Also Read : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, रांची में 114 चालकों पर कार्रवाई

    8 घायल E-rickshaw carrying passengers plunges into Barwa River in Hazaribagh; 8 injured. हजारीबाग में यात्रियों से भरी ई-रिक्शा बरवां नदी में गिरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, रांची में 114 चालकों पर कार्रवाई
    Next Article झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.