Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची : कोकर- लालपुर में जाम से मिलेगी मुक्ति, सब्जी बेचनेवाले मार्केट में होंगे शिफ्ट
    झारखंड

    रांची : कोकर- लालपुर में जाम से मिलेगी मुक्ति, सब्जी बेचनेवाले मार्केट में होंगे शिफ्ट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2023Updated:January 2, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : कोकर- लालपुर सड़क पर लंबे समय से सब्जी मार्केट की वजह से लग रहे जाम से अब मुक्ति मिल जाएगी. लालपुर चौक से लेकर कोकर तक सड़क किनारे सब्जी बेचने वालों को डिस्टिलरी पुल के समीप बने नगर निगम की सब्जी मार्केट में शिफ्ट किया जायेगा. 15 जनवरी से पहले दुकानदार सब्जी मार्केट में शिफ्ट हो जायेंगे. इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी.

    मार्केट में दुकान के लिए 630 दुकानदारों ने दिए हैं आवेदन

    रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पहान ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वेजिटेबल मार्केट में दुकान लेने के लिए 630 दुकानदारों ने आवेदन आये हैं. इसकी स्क्रूटनी कर ली गयी है. पहले चरण में 250 दुकानदारों को वेजिटेबल मार्केट में शिफ्ट किया जायेगा.

    vidh

    बचे दुकानदारों को दूसरे चरण में दुकान एलॉट होगी

    बाकी बचे दुकानदारों को दूसरे चरण में दुकान एलॉट की जायेगी. डिस्टलरी पूल में दुकान के लिए नगर निगम को 630 लोगों ने आवेदन दिए थे. प्राप्त आवेदनों की जांच नगर निगम की टीम ने एक सप्ताह तक की. जिसमें से 245 दुकानदारों के नाम सर्वे सूची में पाया गए. जबकि 385 दुकानदारों के नाम सर्वे सूची में नहीं मिले.

    2016 में फुटपाथ दुकानदारों का हुआ था सर्वे

    रांची नगर निगम शहर के फुटपाथ दुकानदारों का सर्वे साल 2016 में कराया था. इस दौरान 5901 फुटपाथ दुकानदार मिले थे. नगर निगम लालपुर- कोकर के दुकानदारों के नाम इसी सूची से मिलाए गये हैं. डिस्टलरी पूल मार्केट बन जाने के बाद से फुटपाथ दुकानदारों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है.

    15 नवंबर को सीएम ने किया था उद्घाटन

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 नवंबर को इस सब्जी मार्केट का उद्घाटन किया था. इसके बाद से दुकानदारों को शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो चुकी है. नगर निगम की माने तो महज छह साल से इस रास्ते लगभग 400 लोग अपनी दुकान लगाने लगे हैं. स्क्रूटनी में जिन 385 लोगों के नाम नहीं हैं, वे तो दुकान लगा ही रहे हैं. लगभग 20 से 25 लोग और हैं, जिन्होंने हाल के दिनों में दुकान लगाना शुरू किया है.

    उल्लेखनीय है कि यह मार्केट 5.17 करोड़ रुपये की लागत से बनायी गयी है. इस वेजिटेबल मार्केट में पार्किंग की भी व्यवस्था की गयी है. इससे सब्जी खरीदने के लिए वेजिटेबल मार्केट में आये लोग अपने वाहनों को पार्क कर सकेंगे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची हिंसा मामला मामले में आरोपी मोहम्मद माज को हाई कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार
    Next Article झारखंड के मंत्रियों के लिए रांची स्मार्ट सिटी में आलीशान बंगले बनकर तैयार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर कल्पना सोरेन बोलीं, सरकार समाधान निकालने में जुटी

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.