Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»खेल-सिनेमा»रांची : भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच : भारत की दक्षिण अफ्रीका पर ऐतिहासिक क्लीन स्वीप
    खेल-सिनेमा

    रांची : भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट मैच : भारत की दक्षिण अफ्रीका पर ऐतिहासिक क्लीन स्वीप

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची : भारत ने निर्मम अंदाज में दक्षिण अफ्रीका को तीसरे और अंतिम टेस्ट में चौथे ही दिन मंगलवार को सुबह पारी और 202 रन के रिकॉर्ड अंतर से रौंद कर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 की ऐतिहासिक क्लीन स्वीप कर ली। भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह पहली क्लीन स्वीप है।
    दक्षिण अफ्रीका ने कल के आठ विकेट पर 132 रन से आगे खेलना शुरू किया और भारत ने उसके शेष दो विकेट निकलने के लिए मात्र 11 मिनट का समय लगाया। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी मारी 133 रन पर सिमट गयी। पदार्पण टेस्ट खेल रहे लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम ने शेष दो विकेट लगातार गेंदों पर निकालकर जीत भारत की झोली में डाल दी।
    भारत ने सवा तीन दिन में ही मैच को समाप्त कर दिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज कर ली। भारत ने इससे पहले पुणे में दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 137 रन से हराया था। भारत की अपनी यह सबसे बड़ी छठी जीत है।
    तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले ओपनर रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच के साथ साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। भारत की आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में यह लगातार पांचवीं टेस्ट जीत है और उसके अब 240 अंक हो गए हैं। भारत को इस मैच में जीत से 40 अंक मिले। दक्षिण अफ्रीका का चैंपियनशिप में अभी खाता नहीं खुला है।

    #Online news #Sports News Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : भीषण सड़क दुर्घटना में 3 महिलाओं की मौत
    Next Article आईएनएक्स मीडिया केस: पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को मिली जमानत, लेकिन अभी जेल में ही रहेंगे

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    झारखंड

    पलामू : सब्जी मंडी में आग ने मचाया कोहराम, चंद मिनटों में राख हुईं दुकानें

    June 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    गोल्ड जीतकर शिक्षा ने दिखाया दम, मंत्री दीपिका ने कहा- मेहनत का मिला इनाम

    June 16, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.