Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांचीः यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार सुनील तिवारी की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
    झारखंड

    रांचीः यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार सुनील तिवारी की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

    Team JoharBy Team JoharSeptember 23, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार सुनील तिवारी की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है. एसटी/एससी स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है.

    सुनवाई के दौरान केस आइओ और पीड़िता भी कोर्ट के समक्ष उपस्थित रहे. खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए सुनील तिवारी ने जमानत याचिका दायर की है. कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद 12 सितंबर को यूपी के इटावा से सुनील तिवारी की गिरफ्तारी हुई थी. 14 सितंबर को रांची सिविल कोर्ट में पेशी के बाद से सुनील तिवारी न्यायिक हिरासत में है.

    पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी पर उनके यहां काम करने वाली एक युवती ने दुष्कर्म एवं यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इस मामले में युवती ने अरगोड़ा थाना में कांड संख्या 229/2021 दर्ज कराया है, जिसकी जांच रांची पुलिस कर रही है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पीड़िता का 164 का बयान भी दर्ज हो चुका है, आए दिन इस प्रकरण में नए मोड़ सामने आ रहे हैं. युवती के परिजनों की ओर से इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट में हेवियस कॉर्पस भी दायर की गई है. इतना ही नहीं इस प्रकरण के सामने आने के बाद भाजपा के कई नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात की और सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई तरह की बयानबाजी भी हुई है.

    पिछले दिनों दुष्कर्म के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी को अरगोड़ा पुलिस उत्तर प्रदेश के इटावा जिला से गिरफ्तार कर रांची लाई थी. जिसके बाद न्यायिक हिरासत में खेल गांव स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में भेज दिया गया. जिसके बाद से ही सनील तिवारी सलाखों के पीछे है और अपने अधिवक्ता के माध्यम से रांची व्यवहार न्यायालय में जमानत को लेकर दरवाजा खटखटाया है. जिस पर अदालत ने गुरुवार को मामले की सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर ने अपने सिर में मारी गोली, स्थिति गम्भीर
    Next Article रिम्स से फरार अंतरराज्यीय अपहरण, हत्या समेत दर्जनों मामले का आरोपी अभय गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में पैतृक घर से पकड़ाया

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन मुस्कान : झारखंड पुलिस ने 1114 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, पुलिस के प्रति बढ़ रहा भरोसा

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    Latest Posts

    TMC के 4 इंडियन बैंक अकाउंट्स पर फ्रीज जारी, सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से किया इनकार

    October 1, 2026

    बालाघाट में 32 आदिवासी बच्चों की मौतः परिजनों से राहुल गांधी ने कहा, मैं आ रहा हूं आपके पास, खुद को अकेला न समझें

    October 1, 2026

    झारखंड : वेदकारो माइंस में CISF की बड़ी कार्रवाई, 207 टन कोयला जब्त, 4 बाइक बरामद

    October 1, 2026

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026

    एक बार फिर महंगाई की मार: कमर्शियल LPG सिलेंडर के बढ़े दाम, महंगा होगा दुर्गा पूजा

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.