Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में अतिक्रमण हटाने पर बवाल : इस इलाके में 10 घर तोड़े, परिवार बेघर (VIDEO)
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अतिक्रमण हटाने पर बवाल : इस इलाके में 10 घर तोड़े, परिवार बेघर (VIDEO)

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurFebruary 10, 2026Updated:February 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अतिक्रमण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी के सुखदेवनगर थाना के पीछे स्थित खादगढ़ा, महुआ टोली इलाके में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान घंटों हंगामा होता रहा। करीब 27 कट्ठा जमीन पर बने 10 मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए।

    सुबह से जुटी थी टीम, दोपहर तक बढ़ा तनाव

    मंगलवार सुबह ही प्रशासनिक टीम, पुलिस बल और बुलडोजर मौके पर पहुंच गए थे। जैसे ही तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई, स्थानीय लोग विरोध में उतर आए। महिलाएं और बच्चे भी सड़क पर बैठ गए और कार्रवाई रोकने की मांग करने लगे। लोगों का कहना था कि ये घर उन्होंने वर्षों पहले बनाए थे और यहीं रहकर गुजर-बसर कर रहे थे। अचानक तोड़फोड़ से वे पूरी तरह बेघर हो गए हैं।

    जमीन मालिक का दावा, मामला कोर्ट में

    बताया जा रहा है कि यह 27 कट्ठा जमीन महादेव उरांव की है। जमीन को लेकर मामला पहले से हाईकोर्ट में चल रहा था। महादेव उरांव के पक्ष में कोर्ट का आदेश आने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। प्रशासन का कहना है कि जमीन पर अवैध कब्जा था और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही अतिक्रमण हटाया गया।

    10 घर जमींदोज, परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल

    करीब 10 मकानों को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। कई घरों का सामान बाहर ही पड़ा रह गया। लोग अपने टूटे हुए घरों के सामने खड़े होकर रोते-बिलखते नजर आए। कुछ परिवारों ने कहा कि उनके पास अब रहने की कोई जगह नहीं है। बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा।

    रांची में अतिक्रमण हटाने पर बवाल : इस इलाके में 10 घर तोड़े, परिवार बेघर pic.twitter.com/oWQRrLbDtQ

    — Johar Live (@joharliveonweb) February 10, 2026

    पुलिस बल तैनात, स्थिति अब नियंत्रण में

    हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की। कुछ देर तक नोकझोंक और नारेबाजी भी हुई, लेकिन बाद में स्थिति को काबू में कर लिया गया।

    Also Read : निकाय चुनाव से पहले रांची में बड़ा एक्शन, कटहल मोड़ से 9 लाख कैश जब्त

    leaving several families homeless Ranchi encroachers' protest: 10 houses demolished Ranchi: 10 houses demolished in Khadgarha-Mahua Toli कई परिवार बेघर रांची में अतिक्रमण हटाने पर बवाल : खादगढ़ा-महुआ टोली में 10 घर तोड़े
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनिकाय चुनाव से पहले रांची में बड़ा एक्शन, कटहल मोड़ से 9 लाख कैश जब्त
    Next Article रनिंग स्टाफ की थकान पर रेलवे बोर्ड सख्त, शिकायत दर्ज करने का तरीका बदला

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026
    जामताड़ा

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.