Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची DC ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    झारखंड

    रांची DC ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों में दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जिलेवासियों की समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन के लिए आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी शिकायतें DC के समक्ष रखीं। DC ने सभी मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    प्रमुख मामले:

    1. धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता (पाहन टोली, तिलता):
    स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति को लेकर मदद की गुहार लगाई। रांची DC ने संबंधित अधिकारी को संज्ञान लेने का निर्देश दिया।

    2. सुमैया परवीन (हनहट, लोहरदगा):
    नगड़ी अंचल से दो खतियानों के आधार पर सेविका पद प्राप्त करने में गड़बड़ी की शिकायत की। DC ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

    3. फखरूद्दीन अंसारी (करमा, रांची):
    पुत्र द्वारा मारपीट और एक ठेकेदार द्वारा 50,000 रुपये लेने के साथ जमीन के दस्तावेज रखने की शिकायत की गई। रांची DC ने तत्काल थाना प्रभारी को फोन पर निर्देश देकर कार्रवाई का आदेश दिया।

    4. चौकीदार परीक्षा से संबंधित शिकायत:
    कुछ अभ्यर्थियों ने सिलेबस से बाहर प्रश्न पूछे जाने की शिकायत की। रांची DC ने जांच का आश्वासन दिया।

    5. संदीप कुमार (TGT शिक्षक, TVS स्कूल):
    पूर्व पद मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, दक्षिण पूर्व रेलवे से विरमित कराने की मांग की। रांची DC ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

    6. सुप्रिया कुमारी (राष्ट्रीय रजत पदक विजेता):
    राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली सुप्रिया ने आर्म्स लाइसेंस की मांग की। DC ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

    7. सिमरन मुंडा (नेवरी):
    जमीन पर दलालों द्वारा फर्जी कागजात के आधार पर कब्जा करने की शिकायत। DC ने जांच कर कब्जा हटाने का निर्देश दिया।

    8. प्रेम प्रकाश (मुरुम, कांके):
    खतियानी जमीन को बिना बंटवारे और लंबित वाद के बावजूद बेचने की शिकायत पर अंचल अधिकारी कांके को शो कॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया।

    इनके अतिरिक्त जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कई अन्य आवेदन भी दिए गए, जिन पर रांची DC ने अपर समाहर्ता को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

    रांची जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

    Also Read : शहीद जवान रामबाबू प्रसाद का पार्थिव शरीर आज पहुंच सकता है सिवान

    administrative action Collectorate Common People's Issues DC Office District Administration Government Hearing Grievance Redressal Janata Darbar Jharkhand administration. Manjunath Bhajantree Prompt Resolution Public Grievances Public Hearing Public Interaction ranchi Ranchi Deputy Commissioner Ranchi district ranchi news rural issues Urban Complaints आम जनता की समस्याएं ग्रामीण समस्याएं जन सुनवाई जनता की शिकायतें जनता दरबार जनता से संवाद जिला प्रशासन झारखंड प्रशासन डीसी कार्यालय त्वरित समाधान प्रशासनिक कार्रवाई मंजूनाथ भजन्त्री रांची रांची उपायुक्त रांची जिला रांची समाचार शहरी शिकायतें शिकायत निवारण समाहरणालय सरकारी सुनवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा के रामकृष्ण मठ में मूर्ति खंडित, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article फ्लाईओवर रैंप विवाद में उतरीं आशा लकड़ा, निर्माण रोकने की मांग की

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया इनकार, बेसरा निशांत रॉबर्ट की वेतनवृद्धि रोकी

    October 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: साहिबगंज में एएसआई को बिजली के खंभे से बांधकर पीटे जाने का वीडियो वायरल, एएसआई निलंबित

    October 24, 2026
    झारखंड

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

    October 24, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026
    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : धनबाद जेल का प्रभार लेने से किया इनकार, बेसरा निशांत रॉबर्ट की वेतनवृद्धि रोकी

    October 24, 2026

    झारखंड: साहिबगंज में एएसआई को बिजली के खंभे से बांधकर पीटे जाने का वीडियो वायरल, एएसआई निलंबित

    October 24, 2026

    कैसे शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी? 10 नवंबर को किताब में खुलेंगे सारे राज़

    October 24, 2026

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026

    पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.