Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»रांची : लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें : उपविकास आयुक्त
    झारखंड

    रांची : लंबित कार्यों को जल्द पूरा करें : उपविकास आयुक्त

    Team JoharBy Team JoharJanuary 8, 2020No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची : बुधवार को उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने विकास भवन सभागार में सभी कार्यकारी एजेंसियों के साथ बैठक की। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। समीक्षा बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त अनन्य मित्तल ने सभी विभागों को अपनी कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही श्री मित्तल ने सभी विभागों को अपने लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निदेश दिया। उपविकास आयुक्त ने सिविल सर्जन कार्यालय, जिला समाज कल्याण, एनआरइपी-1 एवं 2, पेयजल एवं स्वच्छता, कृषि एवं मत्स्य विभाग को विकास कार्य के लिए पूर्व में आवंटित सभी निधियों को खर्च करने का निदेश दिया। समुदायिक भवन, मैरिज हॉल, अधूरे सड़क निर्माण, पेवर ब्लॉक, आंगनवाड़ी, मॉडल सीएचसी कार्य, स्थापित की जाने वाली स्मार्ट क्लासेस के कार्य समय पर किये जाने का निदेश भी उपविकास आयुक्तअनन्य मित्तल के द्वारा दिया गया। विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उपविकास आयुक्त ने सभी विभागों को हर 10 दिनों में अपने फंड आवंटन और वर्तमान कार्य रिपोर्ट देने का निदेश दिया।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला : सड़क सुरक्षा की बैठक में उपायुक्त ने सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का दिया निर्देश
    Next Article चतरा: 26 जनवरी तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में राशन उपलब्ध कराये जाये: उपायुक्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.