रांची: बेड़ो पुलिस ने नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार

JoharLive Team

रांची । रांची के बेड़ो पुलिस ने लालगंज साप्ताहिक बाजार से एक युवक को नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम मनोज उरांव उर्फ सोमरा शामिल हैं। इसके पास से असली नोट 6710, 200 का नकली नोट 3800 रुपये, एक बाइक और एक जाली नोट छापने का प्रिंटर और अन्य सामान बरामद किये गये हैं। ग्रामीण एसपी त्रषभ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लालगंज साप्ताहिक बाजार से एक व्यक्ति नकली नोट से सामान खरीद बिक्री कर रहा है। सूचना के बाद डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। आरोपित के निशानदेही पर अरगोड़ा हज हाउस तालाब के पीछे किराये के मकान से नोट बनाने का रंगीन प्रिंटर मशीन और अन्य सामान बरामद किया गया।