Ranchi : राजधानी रांची का एयरपोर्ट थाना अब नए और आधुनिक भवन में शिफ्ट हो गया है। गुरुवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने नए भवन में प्रवेश कर कामकाज शुरू किया।
पिछले साल हुआ था उद्घाटन
इस नए थाना भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 15 नवंबर 2025 को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर किया था। उद्घाटन के बाद से ही भवन में आंतरिक सज्जा और तकनीकी व्यवस्था का काम चल रहा था, जो अब पूरी तरह पूरा हो गया है।
एसएसपी के निर्देश पर हुआ शिफ्टिंग
एसएसपी के निर्देश के बाद गुरुवार से थाना का पूरा कामकाज पुराने भवन से नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। अधिकारियों को साफ कहा गया था कि नई सुविधाओं का लाभ जल्द से जल्द आम लोगों तक पहुंचाया जाए।
आधुनिक सुविधाओं से लैस नया थाना
नया थाना भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां बेहतर ऑफिस स्पेस, रिकॉर्ड रखने की डिजिटल व्यवस्था, और आम लोगों के लिए सुविधाजनक माहौल तैयार किया गया है। इससे पुलिस के कामकाज में तेजी आएगी और लोगों की शिकायतों का निपटारा भी पहले से ज्यादा आसान होगा।
आम लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधा
नए भवन में शिफ्ट होने के बाद अब थाना आने वाले लोगों को ज्यादा व्यवस्थित और सुविधाजनक माहौल मिलेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार होगा और जनता के साथ बेहतर तालमेल बन सकेगा।
Also Read : असम चुनाव में JMM की एंट्री: सरूपथर सीट से साहिल मुंडा मैदान में, तीर-धनुष पर वोट की अपील




