Assam : असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने भी मैदान में उतरते हुए सरूपथर विधानसभा सीट से साहिल मुंडा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि वे तीर-धनुष चुनाव चिन्ह पर वोट देकर साहिल मुंडा को जीत दिलाएं।
आदिवासी वोटरों पर खास फोकस
सरूपथर क्षेत्र में आदिवासी समुदाय की अच्छी-खासी आबादी है। ऐसे में JMM यहां अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।पार्टी का मानना है कि झारखंड की तरह असम में भी आदिवासी समाज का समर्थन उन्हें मिल सकता है, जिससे चुनाव में मजबूत स्थिति बन सकती है।
स्थानीय मुद्दों को बना रही आधार
साहिल मुंडा अपनी चुनावी सभाओं में स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं। रोजगार, शिक्षा, सड़क और बुनियादी सुविधाओं जैसे मुद्दों पर लोगों से जुड़ने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि क्षेत्र के विकास के लिए एक मजबूत और जमीनी प्रतिनिधि की जरूरत है।
‘तीर-धनुष’ को बनाया पहचान
चुनाव प्रचार में पार्टी अपने पारंपरिक चुनाव चिन्ह ‘तीर-धनुष’ को प्रमुखता से आगे रख रही है। “চিহ্ন আমাৰ ধনু-কাঁড়” यानी “हमारा निशान तीर-धनुष” के नारे के साथ लोगों से समर्थन मांगा जा रहा है।
चुनाव में बढ़ी दिलचस्पी
JMM की एंट्री से सरूपथर सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब यह देखना होगा कि झारखंड की यह क्षेत्रीय पार्टी असम की जमीन पर कितना असर छोड़ पाती है।
Also Read : राघव चड्ढा को झटका, पार्टी ने डिप्टी लीडर पद से हटाया, संसद में बोलने पर भी पाबंदी

