Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गोसाईंगांव में कल्पना सोरेन ने की जनसभा, बोलीं- असम के आदिवासियों के हितों की रक्षा अब जेएमएम करेगी
    जोहार ब्रेकिंग

    गोसाईंगांव में कल्पना सोरेन ने की जनसभा, बोलीं- असम के आदिवासियों के हितों की रक्षा अब जेएमएम करेगी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 2, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gossaigaon (Assam) : असम विधानसभा चुनाव को लेकर गोसाईंगांव विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा के समर्थन में एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने संबोधित किया। जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के दौरान चुनावी माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण नजर आया।

    “यह चुनाव इतिहास बनाने का चुनाव है”

    सभा को संबोधित करते हुए विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि असम विधानसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, बल्कि यह इतिहास बनाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि असम की जनता अब बदलाव चाहती है और जनता ने मन बना लिया है कि इस बार नई दिशा में कदम बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि असम के आदिवासी समुदाय के अधिकार और सम्मान की रक्षा अब झारखंड मुक्ति मोर्चा करेगी।

    चाय बागान मजदूरों के अधिकार का मुद्दा उठाया

    कल्पना सोरेन ने अपने भाषण में असम के चाय बागानों में काम करने वाले मजदूरों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि चाय बागानों में काम करने वाले मजदूर वर्षों से कठिन परिस्थितियों में मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक उनका पूरा हक नहीं मिल पाया है।उन्होंने कहा कि जेएमएम चाय बागान मजदूरों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी पार्टी इसी तरह संघर्ष करती रहेगी।

    “आपका एक वोट बहुमूल्य है”

    कल्पना सोरेन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर वोट की बड़ी कीमत है। उन्होंने कहा कि आपका एक-एक वोट असम में रहने वाले आदिवासी समुदाय को मजबूती देगा और यह वोट विकास और अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने जनता से जेएमएम प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

    जोबा माझी और सोमेश चंद्र सोरेन ने भी की अपील

    इस जनसभा में सांसद जोबा माझी और विधायक श्री सोमेश चंद्र सोरेन भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया और जनता से आग्रह किया कि वे जेएमएम प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा को वोट देकर जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अगर जनता एकजुट होकर मतदान करेगी तो गोसाईंगांव में बदलाव तय है और जनता को एक मजबूत नेतृत्व मिलेगा।

    जनसभा में दिखा उत्साह

    सभा में मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए और पार्टी के समर्थन में माहौल बनाया। कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने जनता से शांतिपूर्ण और अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

    Also Read : रांची एयरपोर्ट थाना नए भवन में शिफ्ट, पूजा-अर्चना के बाद आज से शुरू हुआ कामकाज

    Kalpana Soren Holds Public Meeting in Gossaigaon; Declares: "The JMM Will Now Safeguard the Interests of Assam's Tribals." गोसाईंगांव में कल्पना सोरेन ने की जनसभा बोलीं- असम के आदिवासियों के हितों की रक्षा अब जेएमएम करेगी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची एयरपोर्ट थाना नए भवन में शिफ्ट, पूजा-अर्चना के बाद आज से शुरू हुआ कामकाज
    Next Article रांची में नशे के कारोबार पर करारा प्रहार, 2800 पुड़िया ब्राउन शुगर, 4.51 लाख कैश और हथियार के साथ दो गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.