Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»100 करोड़ की लागत से अपग्रेड किया जा रहा रांची एयरपोर्ट, स्टूडेंट्स को 25 किलो तक लगेज ले जाने की छूट
    झारखंड

    100 करोड़ की लागत से अपग्रेड किया जा रहा रांची एयरपोर्ट, स्टूडेंट्स को 25 किलो तक लगेज ले जाने की छूट

    Team JoharBy Team JoharJanuary 28, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रविवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची की विमान पाटन सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सांसद संजय सेठ ने की. इस दौरान विमानपतंन निदेशक ने संजय सेठ को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया. इसके बाद एयरपोर्ट के निर्देश से बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची पर यात्री सुविधाओं से संबंधित कार्य एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्य की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई. साथ ही रांची हवाई अड्डा प्रबंधन द्वारा किए जा रहे कार्य से अवगत कराया गया.

    पहले तले का किया जा रहा विस्तारीकरण

    बैठक में सांसद संजय सेठ ने बताया कि रांची एयरपोर्ट में यात्रियों के सुविधा को ध्यान में रखते हुए 100 करोड़ की लागत से विकास के कार्य किया जा रहे हैं. एयरपोर्ट के अंदर पहले तले का विस्तारीकरण किया जा रहा है ताकि 500 से 600 लोग आराम से बैठ सके. वहीं लाइब्रेरी की व्यवस्था, यात्री के लिए कैंटीन की व्यवस्था सहित कई अन्य सुविधा प्रदान की जाएगी. सांसद सेठ ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा स्टूडेंट के लिए फ्लाइट में 25 किलो तक लगेज ले जाने में छूट दी है. इसके लिए उन्हें सिर्फ कॉलेज का आईडी कार्ड दिखाना पड़ेगा. वहीं जिन यात्रियों का फ्लाइट अगर किसी कारणवस छूट जाता है तो अब पैसे नहीं कटेंगे. इस कंपनी के फ्लाइट से उसे दोबारा उसे गंतव्य स्थान तक भेजने का प्रावधान किया गया है इसमें कुछ नॉर्मल चार्ज यात्रियों को देना पड़ेगा.

    पार्किंग स्थल तक कैनोपी का निर्माण

    रांची एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. गाड़ी से जाम लग जाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. इसी को ध्यान में रखते हुए पुराने टर्मिनल के पास पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. इसका विस्तरीकारण का काम शुरू कर दिया गया है. जल्द ही पार्किंग में जो  असुविधा होती थी, उससे अब लोगों को निजात मिल पाएगा. साथ ही गर्मी और बरसात में यात्रियों के सुविधा के लिए एयरपोर्ट से पार्किंग स्थल तक कैनोपी का निर्माण किया जा रहा है. सांसद सेठ ने कहा कि एयरपोर्ट द्वारा यात्रियों को जो भी सुविधा आम लोगों को दी जाती है उसकी जानकारी अखबार या मीडिया के माध्यम से या फिर एयरपोर्ट पर एक बोर्ड पर लिखकर बताना चाहिए, ताकि आम लोगों को मिलने वाली सुविधा की जानकारी प्राप्त हो सके. साथ ही बोरिंग 77 के लिए रनवे के दोनों किनारे पर टर्निंग पैड्स का निर्माण, इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम का प्रचलन, नए कंट्रोल टावर के प्रचलन शीघ्र शुरू किए जाएंगे. कैट टू लाइटिंग का कार्य, पीटीटी का कार्य होने से और अधिक उड़ानों का संचालन संभव हो पाएगा. इसके लिए प्रशासनिक अनुमोदन एवं वित्त सहमति के लिए प्रेषित किया जा चुका है.

    स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे उपलब्ध

    हवाई अड्डा में मेडिकल इमरजेंसी से निष्पादन के लिए आगमन कक्षा के भूतल पर पारस अस्पताल और प्रथम तले पर नियुक्त चिकित्सा व स्वास्थ्य कर्मी परिचालन अवधि में उपलब्ध रहते हैं. यात्रियों को अतिरिक्त व्हीलचेयर एवं स्ट्रक्चर उपलब्ध कराए गए हैं. सांसद सेठ ने कहा कि कुल मिलाकर रांची एयरपोर्ट आने वाले दिनों में यात्रियों को अच्छी सुविधा प्रदान कर पाएगा. साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक नई पहचान स्थापित करेगा. इस अवसर पर कमेटी के सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार रखें. इस बैठक में एयरपोर्ट के निर्देशक आरआर  मौर्य, एयरपोर्ट, नगर निगम एवं रांची एयरपोर्ट के प्रशासनिक पदाधिकारी  सहित कमेटी के सदस्य राम प्रसाद जलान, आशीष भाटिया, आर एन सिंह उपस्थित रहे.

    ये भी पढ़ें: 8 मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार, जेडीयू और बीजेपी कोटे से 3-3 नेता होंगे मंत्रिमंडल का हिस्सा

    आज की खबर इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम एयरपोर्ट एयरपोर्ट के निर्देशक आरआर  मौर्य करंट न्यूज कैंटीन जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन फ्लाइट बिरसा मुंडा हवाई अड्डा मुख्य समाचार रांची रांची एयरपोर्ट लाइब्रेरी लेटेस्ट न्यूज विमान पाटन सलाहकार समिति सांसद संजय सेठ सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहेमंत सोरेन को ईडी के समन पर बोले जेएमएम नेता, आदिवासी सीएम को परेशान कर रही मोदी सरकार
    Next Article 29 जनवरी को बेरमो बंद, आजसू केंद्रीय सचिव ने संतोष नायक से की मुलाकात     

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जब शिकागो में गूंजा भारत : नरेंद्रनाथ से विवेकानंद तक की वो कहानी, जिसने इतिहास रच दिया

    September 11, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026

    नेतरहाट आवासीय विद्यालय में प्राचार्य पद को लेकर घमासान

    September 11, 2026

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.