Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रामगढ़ : व्यवसाई की हत्या से पहले दबोचे सुजीत सिन्हा गैंग के तीन अपराधी
    झारखंड

    रामगढ़ : व्यवसाई की हत्या से पहले दबोचे सुजीत सिन्हा गैंग के तीन अपराधी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रामगढ़। एक व्यवसाई की हत्या करने के उद्देश्य से एकत्र हुये झारखंड के कुख्यात सुजीत सिन्हा गैंग के तीन अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया। रामगढ़ पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने चार कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। यह लोग रांची के प्रसिद्ध व्यवसाई सुमित चटर्जी की हत्या करने वाले थे।
    घटना के संबंध में शुक्रवार को एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि तालाटांड कब्रिस्तान के पास कुछ अपराधी किसी की हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। इस सूचना के बाद पतरातू एसडीपीओ प्रकाश चंद्र महतो के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी गई। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन तीन अन्य भागने में सफल रहे। एसपी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में पतरातू थाने के न्यू मार्केट निवासी शूटर रंजीत साह उर्फ रंजन कुमार, बरकाकाना ओपी क्षेत्र के दुर्गी बस्ती निवासी बाबू उर्फ बाबू हजाम उर्फ बाबू हुसैन और बोकारो जिले के ललपनिया थाना के कोदवाटांड निवासी अब्दुल रहमान शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, 8 गोली, छह मोबाइल, दो पल्सर बाइक और 21 हजार नकद रुपये बरामद किये हैं।
    एसपी ने बताया कि पतरातू निवासी रंजीत साव उर्फ रंजन कुमार का पिछले 5 वर्षों का अपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या के प्रयास और लूट के मामलों में जेल भी जा चुका है। उसने 2015 के बाद पतरातू छोड़ कर रांची में नया ठिकाना बनाया। उसकी टीम में छह लोग थे। यह सभी पिठोरिया, कांके, लालपनिया और रांची में अपराध को अंजाम देते थे।
    व्यवसायी सुमित चटर्जी की हत्या के लिए ली थी सुपारी
    एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा का राइट हैंड रांची अरगोड़ा निवासी धर्मेंद्र सिन्हा ने व्यवसाई सुमित चटर्जी की हत्या के लिए एक लाख की सुपारी शूटर रंजीत साव उर्फ़ रंजन कुमार को दी थी। रंजीत को यह रकम धर्मेंद्र सिन्हा के ड्राइवर रमेश ने पहुंचाई थी। रमेश ही उन लोगों को व्यवसाई सुमित चटर्जी को पहचान करवाने के लिये आने वाला था।
    रंजीत ने लूट कांडों का किया खुलासा
    एसपी ने बताया कि रंजीत साव ने रामगढ़ जिले में 24 जनवरी को कुज्जू ओपी क्षेत्र में प्रज्ञा केंद्र के संचालक संतोष कुमार से 2.53 लाख रुपये लूटे थे। इस लूट कांड में उनके साथ कुज्जू ओपी क्षेत्र के करमा निवासी शौकत अंसारी भी शामिल था। पुलिस उसे 28 जनवरी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एसपी के अनुसार रंजीत ने बताया कि उन लोगों ने रांची के कांके थाना क्षेत्र से एक पल्सर बाइक भी लूटी थी। उसी बाइक को व्यवसाई की हत्या को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल में लाने वाले थे।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में ठंड का कहर जारी, चार व पांच फरवरी को हो सकती है बारिश
    Next Article आर्मी पब्लिक स्कूल में 22 पदों पर भर्तियां, 17 फरवरी तक करें आवेदन

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    झारखंड

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.