Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने कहा, बैंकों में कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने कहा, बैंकों में कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें

    Team JoharBy Team JoharAugust 1, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team
    रामगढ़: गुरुवार को रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने सभी बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिले के बैंकों की 102 शाखाओं के प्रबंधकों को अपराधियों से अलर्ट किया किया। आगे उन्होंने कहा सुरक्षा को लेकर अगर कोई बैंक अधिकारी पुलिस से मदद चाहते हैं और उनके पास कोई सुझाव है तो उससे पुलिस को अवगत कराएं और बैंक फ्रॉड को रोकने में बैंक किस प्रकार से पुलिस की मदद करेगा।
    एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि कि बैंकों में लगी सीसीटीवी और वहां तैनात गार्ड अपराधियों पर नजर रख सकते हैं। गार्ड को कोई भी व्यक्ति संदिग्ध लगता हो, तो वह तत्काल शाखा प्रबंधक और पुलिस को इसकी सूचना दे। एसपी ने यह भी कहा कि अगर बैंक अपने रुपयों को शहर से ग्रामीण स्तरीय बैंक में भी गाड़ी से भेजता है तो वह पहले पुलिस को सूचना दें। ताकि अपराधी रुपयों से भरी गाड़ियों को निशाना नहीं बना सकें। बैंक परिसर में लगी सीसीटीवी पर एक कर्मचारी निगाह रखें, ताकि कैश काउंटर और उसके आसपास कोई भी संदिग्ध व्यक्ति हो तो उसे तत्काल पकड़ा जा सके। इसके अलावा बैंक के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी से नजर रखी जा सकती है। कई बार अपराधी बैंक के बाहर बाइक लगाकर वहां आने-जाने वाले ग्राहकों की रेकी करते हैं। उन पर भी अंकुश लगाया जा सकता है।
    एसपी ने बताया कि बैंक आने वाले ग्राहकों को बाइकर्स गैंग निशाना बनाते हैं। उस गैंग पर पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। बैंक कर्मियों ने दूसरे राज्य से पैसा लाने और भेजने में पुलिस से नहीं मिलने वाले सहयोग की बात कही। इस पर एसपी ने कहा कि जब भी पटना या किसी दूसरे स्थान से भारी मात्रा में रुपए लाना या ले जाना है तो उसके लिए पहले ही पुलिस को सूचना दें। उसमें लगने वाली सिक्योरिटी का पैसा भी जमा करा दें। इससे उन्हें पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था मिल जाएगी। शहर की एटीएम में पैसे भरने के लिए बैंकों की गाड़ियां निकलती हैं। उसका स्कॉट भी पुलिस करेगी। जिले में एटीएम लूट की भी घटनाएं सामने आई हैं। इसके लिए भी बैंक अधिकारियों को एसपी ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि बैंक की शाखाओं के बाहर गार्ड रहते रहते हैं। लेकिन एटीएम में सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं रहते हैं। हर एटीएम के बाहर दिन और रात दोनों समय सुरक्षा गार्ड होना चाहिए।

    #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू: कट्टर नक्सली नवल यादव गिरफ्तार
    Next Article 57 लाख परिवार को गोल्डन कार्ड देकर आयुष्मान भारत की वर्षगांठ मनाएगा झारखण्ड : रघुवर दास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.