Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ : व्यापारियों और महिलाओं को लूटने वाला गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ : व्यापारियों और महिलाओं को लूटने वाला गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJanuary 25, 2020No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रामगढ़ । रामगढ़ पुलिस ने व्यापारियों और महिलाओं को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के सरगना संदीप राम समेत पांच लोगों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। उनके पास से पुलिस ने 9 एमएम का पिस्तौल, 9mm की 6 गोलियां, एक देसी कट्टा, 315 बोर की 2 गोलियां, दो मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया है। इस मामले की जानकारी शनिवार को एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी पत्रकारों को दी। एसपी ने बताया कि विगत कुछ दिनों से रामगढ़ शहर में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही थी। यहां राह चलते व्यापारियों और महिलाओं को यह गिरोह निशाना बना रहा था। हथियार के दम पर यह गिरोह उनसे रुपए, जेवर और अन्य सामान लूट रहा था। शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यह गिरोह एक बार फिर अपराध की योजना बना रहा है। इस गिरोह के कुछ सदस्य हरहरी नदी पुल के पास मौजूद हैं। पुलिस ने वहां विशेष टीम बनाकर छापेमारी की और पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

    हजारीबाग जिले के लोहासिंगना ने थाना क्षेत्र के ओखनी गांव निवासी संदीप राम उर्फ बाबू जो वर्तमान में रामगढ़ शहर में पतरातू बस्ती में रह रहा है। वहीं इस पूरे गिरोह का मुख्य सरगना है। इसके अलावा गोलपार, तिरंगा चौक निवासी राजा कुरैशी, पारसुतिया निवासी दीपक साहू उर्फ पकौड़ी, सूरज कुमार मुंडा, रजरप्पा थाना क्षेत्र के जमीरा गांव निवासी कैलाश कुमार महतो इस गिरोह के लिए काम कर रहे थे। इस गिरोह को पकड़ने में बनाई गई विशेष टीम में रामगढ़ एसडीपीओ अनुज उरांव, रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार, सब इंस्पेक्टर रामशरीख तिवारी, सोनू कुमार साव, अमित कुमार, सोनू कुमार, सौरभ कुमार और एएसआई दिनेश कुमार सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।

    लूट की तीन वारदातों का हुआ उद्भेदन

    एसपी ने बताया कि रामगढ़ शहर में हाल ही में अंजाम दिए गए लूट के तीन वारदातों का पर्दाफाश इस गिरोह की गिरफ्तारी के बाद हुआ है। इस गिरोह ने एक व्यापारी, एक महिला वह एक यात्री को लूटा था। इन सबको पिस्तौल और देसी कट्टे का भय दिखाया गया था।

    कुख्यात पांडे गिरोह ने उपलब्ध कराया था बाइक

    शहर में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले इस गिरोह को पांडे गिरोह ने संरक्षण दे रखा था। इस बात की पुष्टि एसपी प्रभात कुमार ने की है। उन्होंने कहा है कि इस गिरोह के पास से हौंडा शाइन और अपाची बाइक बरामद किया गया है। यह दोनों बाइक पांडे गिरोह के लोगों के द्वारा खरीदा गया है। विदित हो कि पांडे गिरोह रामगढ़, रांची, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, चतरा और कोडरमा जिले में काफी सक्रिय रहा है। इन जिलों में पांडे गिरोह के लोग ट्रांसपोर्टर, ठेकेदार व बड़े व्यवसायियों से रंगदारी मांगने के मामले में सक्रिय रहे हैं।

    हत्या और लूट की कई वारदातों में वांछित रहा है संदीप दीपक व राजा

    एसपी ने बताया कि इस गिरोह के मुख्य सरगना संदीप रामक्षके अलावा दीपक साव उर्फ़ पकौड़ी तथा राजा कुरैशी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। यह सभी हत्या और लूट की कई वारदातों में वारंटी भी रहे हैं। संदीप राम वर्ष 2017 में लूट की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद 2018 और 2019 में हथियार के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम दिया था। दीपक साव उर्फ़ पकौड़ी बोकारो जिले के तेनुघाट थाना क्षेत्र में कैलाश साव की हत्या के अलावा वर्ष 2017 में अवैध हथियारों की सप्लाई और हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराधों को अंजाम दे चुका है। राजा कुरैशी भी पिछले तीन वर्षों से लगातार लूट और छिंतई की वारदातों में शामिल रहा है। 2017, 2018 और 2019 में भी इसने लूट कांडों को अंजाम दिया था। 5 जनवरी 2020 में भी इसने रामगढ़ शहर के एक व्यापारी और उनकी पत्नी को इसने लूटा था।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : अवैध खनन रोकने पहुंचे सीआईएसएफ जवानों पर पथराव, छह जवान घायल
    Next Article दिल्लीः भजनपुरा में गिरी निर्माणाधीन इमारत, 5 की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    झारखंड

    स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पुलिस को बड़ा सम्मान, 9 अफसर-जवान पदक से होंगे सम्मानित

    August 14, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    August 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: खनिज विधेयक के विरोध में चतरा में JMM की अनिश्चितकालीन आर्थिक नाकेबंदी, उत्खनन-ट्रांसपोर्ट बंद

    August 14, 2026
    Latest Posts

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026

    ‘लेटेंट विवाद’ में समय रैना समेत 5 कॉमेडियन के खिलाफ केस रद्द, SC ने कहा- सकारात्मक दिशा में बढ़ रहे हैं युवा

    August 14, 2026

    झारखंड: तिरुपति में चोरी हुए 2 करोड़ के मोबाइल साहेबगंज से बरामद, तीन गिरफ्तार

    August 14, 2026

    झारखंड : नीट नामांकन में फर्जीवाड़े पर सरकार सख्त, फर्जी प्रमाण-पत्र मिला तो एडमिशन रद्द और FIR

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.