Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचे रामभक्त, रामलला का किया दर्शन
    झारखंड

    आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचे रामभक्त, रामलला का किया दर्शन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 7, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अयोध्या मे नवनिर्मित राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारतीय रेलवे के योजनानुसार झारखंड से पहली आस्था स्पेशल ट्रेन 5 फरवरी को बोकारो से अयोध्या के लिए चलाई गई. उक्त ट्रेन ने बोकारो जिला के विभिन्न क्षेत्रों से कुल सशुल्क पूर्व पंजीकृत 1271 रामभक्तों और भजन मंडली के सैकड़ों रामभक्त भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भरत यादव के नेतृत्व में अयोध्या के लिए रवाना हुए थे. 6 फरवरी की सुबह 3.30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे रामभक्तों और ट्रेन प्रमुख भरत यादव का आई.आर.सी.टी.सी के पदाधिकारियों और भाजपाईयो ने अंगवस्त्र देकर एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया. इसके बाद राज्य सरकार के द्वारा उपलब्ध दर्जनों बस से रामभक्तों को अस्थाई तौर पर बनाए गए टेंट में ठहराया गया.

    उक्त जानकारी देते हुए ट्रेन लीडर सह भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भरत यादव ने बताया कि  6 फरवरी को प्रातः रामभक्तों ने सरयू घाट जाकर सरयू स्नान किया. जिसके बाद रामभक्तों ने नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में रामलला और हनुमानगढ़ी में हनुमान का दर्शन किया और रात्रि में भजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया. 7 फरवरी को प्रातः सभी रामभक्तों को बस के द्वारा दर्शन नगर रेलवे स्टेशन लाया गया जहां से आस्था स्पेशल ट्रेन से रामभक्तों की वापसी हुई. सकुशल वापसी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ट्रेन लीडर भरत यादव ने बताया कि ट्रेन में यात्रा के दौरान भक्त मंडली के सैकड़ों रामभक्त भजन एवं संगीत से संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बनाया. उपरोक्त आलोक में भरत यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, यात्रा के प्रदेश संयोजक शशिभूषण भगत एवं ट्रेन व्यवस्था के प्रदेश प्रमुख बबन गुप्ता को कुशल संयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रामलला का सामूहिक दर्शन के लिए झारखंड में सबसे पहले बोकारो जिला के रामभक्तों को सौभाग्य प्राप्त हुआ.

    भरत यादव ने ट्रेन और अयोध्या में समुचित व्यवस्था के लिए रेलवे और आई.आर.सी.टी.सी के कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक स्वार्थी लोग इस धार्मिक यात्रा में भी रोटी सेंकने का असफल प्रयास कर रहे है, लेकिन इस सफल यात्रा के लिए समुचित व्यवस्था का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उ.प्र के मुख्यमंत्री योगी, प्रदेश नेतृत्व और रामभक्तों का है, जिन्होंने सशुल्क यात्रा पूर्ण अनुशासन के साथ किया है.

    ये भी पढ़ें: अब 16 फरवरी को होगा चंपई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, कैबिनेट के मंत्री लेंगे शपथ

    अयोध्या आज की खबर आस्था स्पेशल ट्रेन करंट न्यूज जिलाध्यक्ष भरत यादव जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा भारतीय रेलवे मुख्य समाचार राम मंदिर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअफीम की फसल नष्ट कर लौट रहे जवानों पर नक्सली हमला, दो जवान शहीद
    Next Article चंद्रप्रकाश चौधरी के बॉडीगार्ड ठेकेदार से वसूल रहे पैसा, वीडियो वायरल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.